home page

इतिहास के पन्नों में 26 अगस्त : मदर टेरेसा का जन्मदिन

 | 
इतिहास के पन्नों में 26 अगस्त : मदर टेरेसा का जन्मदिन


इतिहास के पन्नों में 26 अगस्त की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए दर्ज है। 26 अगस्त 1910 को मदर टेरेसा का जन्म हुआ जिन्होंने पूरा जीवन मानव सेवा के लिए लगा दिया। पूरी दुनिया उन्हें दया और सेवा की प्रतिमूर्ति मानती है। उनके अद्वितीय योगदान के लिए उन्हें भारत रत्न और नोबेल शांति पुरस्कार सहित कई अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुए।

अन्य अहम घटनाएंः

1303 - दिल्ली सल्तनत के सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी ने चित्तौड़गढ़ पर कब्ज़ा किया।

1914- बंगाल के क्रांतिकारियों ने कलकत्ता में ब्रिटिश बेड़े पर हमला कर 50 माउजर और 46 हज़ार राउंड गोलियाँ लूटी।

1914 - प्रथम विश्व युद्ध के दौरान टेनबर्ग की लड़ाई हुई, जिसमें रूसी सेना को भारी नुकसान हुआ।

1920 - अमेरिका में महिलाओं को मताधिकार मिला।

1950 - मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना की।

1977 - जर्मनी के म्यूनिख शहर में 20वें ओलंपिक खेलों की शुरूआत।

1982 - नासा ने टेलीसेट-एफ का प्रक्षेपण किया।

1999 - माइकल जॉनसन ने 400 मीटर दौड़ में विश्व रिकार्ड बनाया।

2001 - बांग्लादेश के पूर्व प्रधानमंत्री जेल भेजे गए।

2002 - दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग शहर में दस दिवसीय पृथ्वी सम्मेलन शुरू हुआ।

2007 - पाक-अफ़ग़ान सीमा पर अमेरिकी नेतृत्व वाली सेना ने 12 तालिबानियों को मार गिराया।

2008- तेलगु फ़िल्मों के सुपर स्टार चिरंजीवी ने अपनी नई पार्टी प्रजा राज्यम का उद्घाटन किया।

2013 - फिलीपींन्स में विकास सहायता कोष घोटाले को लेकर विरोध प्रदर्शन।

2015 - अमेरिका के वर्जीनिया में दो पत्रकारों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

जन्मः

1891 - आचार्य चतुरसेन शास्त्री - हिन्दी साहित्य के एक महान् उपन्यासकार।

1910 - मदर टेरेसा - भारत रत्न और नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित।

1927 - बालकृष्ण विट्ठलदास दोशी - भारत के प्रसिद्ध वास्तुकार हैं।

1927 - बंसीलाल - हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतन्त्रता सेनानी।

1928 - ओम प्रकाश मुंजल - हीरो साइकिल्स के सह संस्थापक भारतीय व्यापारी और समाजसेवी।

1951 - लुइज़िन्हो फ़लेरो - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ हैं, जो गोवा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं।

1956 - मेनका गांधी- प्रसिद्ध राजनेत्री एवं पशु-अधिकारवादी।

1964 - दिनेश रघुवंशी - प्रसिद्ध साहित्यकार (गीत, ग़ज़ल)।

1972 - इंद्र कुमार - भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध सहायक अभिनेताओं में से एक थे।

1987 - जीतू राय - भारतीय निशानेबाज हैं।

निधनः

1910 - विलियम जेम्स - प्रसिद्ध अमरीकी दार्शनिक तथा मनोवैज्ञानिक।

1934 - अतुल प्रसाद सेन - प्रसिद्ध विधिवेत्ता, शिक्षा प्रेमी, रचनाकार तथा बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध कवि और संगीतकार थे।

1948 - कृष्णजी प्रभाकर खाडिलकर - प्रसिद्ध भारतीय मराठी लेखक व नाटककार थे।

1963 - राधेश्याम कथावाचक - पारसी रंगमंच शैली के हिन्दी नाटककारों में प्रमुख थे।

1975 - एन. एस. हार्डिकर - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा 'हिन्दुस्तानी सेवादल' के संस्थापक।

2011 - के. ए. दिनशा - चिकित्सीय क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान देने वाली महिला थीं।

2012 - ए. के. हंगल - प्रसिद्ध अभिनेता और दूरदर्शन कलाकार।

महत्वपूर्ण दिवस और अवसरः

राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा

महिला समानता दिवस

----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय