इतिहास के पन्नों में 25 अक्टूबर : स्वतंत्र भारत के पहले आम चुनाव की शुरुआत
भारत के लिहाज से बेहद आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। साल 1947 में पाकिस्तान के कबीलाई आक्रमणकारियों के हमले के बाद कश्मीर के महाराजा हरि सिंह ने भारत सरकार से सैन्य मदद की अपील की, जिसके बाद विलय की प्रक्रिया तेज हुई। वहीं, साल 1951 में स्वतंत्र भारत के पहले आम चुनाव की शुरुआत हुई, जो भारतीय लोकतंत्र की ऐतिहासिक नींव साबित हुई।
स्वतंत्रता के बाद महाराजा हरि सिंह अपनी रियासत को स्वतंत्र रखना चाहते थे और उन्होंने भारत-पाकिस्तान के साथ 'यथास्थिति समझौता' करने का प्रयास किया था। लेकिन, 22 अक्टूबर 1947 को पाकिस्तान समर्थित कबीलाई हमलावरों ने कश्मीर पर अचानक सशस्त्र हमला कर दिया और वे तेजी से राजधानी श्रीनगर की ओर बढ़ने लगे। संकट गहराता देख महाराजा ने भारत सरकार से तत्काल सैन्य सहायता की गुहार लगाई।
25 और 26 अक्टूबर 1947 की रात जम्मू-कश्मीर के इतिहास का सबसे बड़ा मोड़ साबित हुई। भारतीय प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और गृहमंत्री सरदार पटेल ने स्पष्ट कूटनीतिक रुख अपनाते हुए कहा कि बिना औपचारिक समझौते के भारतीय सेना किसी अन्य क्षेत्र में हस्तक्षेप नहीं कर सकती। अपनी रियासत को बचाने के लिए महाराजा हरि सिंह ने 26 अक्टूबर, 1947 को ऐतिहासिक विलय पत्र पर हस्ताक्षर किए, जिससे जम्मू-कश्मीर आधिकारिक रूप से भारत का हिस्सा बन गया। इस कानूनी संधि के तहत महाराजा ने तीन मुख्य विषय रक्षा, विदेश मामले और संचार भारत सरकार को सौंप दिए।
स्वतंत्र भारत के इतिहास का एक स्वर्णिम पन्ना है क्योंकि इसी दिन देश में पहले आम चुनाव (लोकसभा चुनाव) की औपचारिक शुरुआत हुई थी। यह न केवल भारत बल्कि वैश्विक लोकतांत्रिक इतिहास का सबसे बड़ा प्रयोग था। हिमाचल प्रदेश से शुरुआत: पूरा देश जब फरवरी-मार्च 1952 में वोट डालने की तैयारी कर रहा था, तब हिमाचल प्रदेश के चीनी (अब कल्पा) तहसील में 25 अक्टूबर, 1951 को ही मतदान करा लिया गया। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि सर्दियों में वहाँ भारी बर्फबारी के कारण रास्ते बंद हो जाते थे। वहीं, हिमाचल प्रदेश के श्याम शरण नेगी स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता बने, जिन्होंने इस ऐतिहासिक दिन अपना वोट डाला था।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र 1296 - महान मराठी संत, कवि और दार्शनिक संत ज्ञानेश्वर ने मात्र 21 वर्ष की आयु में आलंदी (महाराष्ट्र) में संजीवन समाधि ली।
1415 - इंग्लैंड की सेना ने 'हंड्रेड इयर्स वॉर' के दौरान एगिनकोर्ट की प्रसिद्ध लड़ाई में फ्रांस को करारी शिकस्त दी।1854 - क्रीमियाई युद्ध के दौरान ब्रिटिश घुड़सवार सेना ने रूसी सेना पर जानलेवा हमला किया था और भारी संख्या में सैनिक मारे गए थे।
1917 - रूस में व्लादिमीर लेनिन के नेतृत्व में बोल्शेविक क्रांति हुई, जिसके बाद उन्होंने सत्ता पर कब्जा कर लिया।
1924 - भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को ब्रिटिश सरकार ने गिरफ्तार कर दो साल के लिए जेल भेजा। 1947 - पाकिस्तान के कबीलाई आक्रमणकारियों के हमले के बाद, कश्मीर के महाराजा हरि सिंह ने भारत सरकार से सैन्य मदद की अपील की, जिसके बाद विलय की प्रक्रिया तेज हुई।
1951 - स्वतंत्र भारत के पहले लोकसभा चुनावों की प्रक्रिया शुरू हुई, जो फरवरी 1952 तक चली।
1964 - भारत में रक्षा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए देश का पहला स्वदेशी टैंक 'विजयंत' बनकर तैयार हुआ।1971 - संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित कर चाइना को संयुक्त राष्ट्र में शामिल किया और ताइवान को निष्कासित किया।
1983 - अमेरिका और उसके कैरेबियाई सहयोगियों ने तख्तापलट के बाद कैरेबियाई द्वीप ग्रेनाडा पर आक्रमण।
2001 - माइक्रोसॉफ्ट ने अपने इतिहास का सबसे लोकप्रिय और सफल ऑपरेटिंग सिस्टम Windows XP आधिकारिक तौर पर लॉन्च।2023 - श्रेणी-5 का विनाशकारी तूफान ओटिस मेक्सिको के अकापुल्को तट से टकराया, जिसने भारी तबाही मचाई।
जन्म 1800 - लॉर्ड मैकाले -प्रसिद्ध अंग्रेज़ी कवि, इतिहासकार और भारत की आधुनिक शिक्षा पद्धति की रूपरेखा तैयार करने वाले। 1825 - जोहान स्ट्रॉस द्वितीय -दुनिया के सबसे मशहूर वाल्ट्ज संगीतकारों में से एक और 'द ब्लू डैन्यूब' के रचयिता, ऑस्ट्रियाई संगीतकार।
1838 - जॉर्जेस बिज़े -विश्व प्रसिद्ध ओपेरा 'कारमेन' के रचयिता और फ्रांसीसी संगीतकार।
1881 - पाब्लो पिकासो-20वीं शताब्दी के दुनिया के सबसे प्रभावशाली स्पैनिश चित्रकार और क्यूबिज्म शैली के सह-संस्थापक। 1984 - कैटी पेरी -अमेरिकी पॉप संगीत की सनसनी और मशहूर गायिका।
1896 - मुकुंदी लाल श्रीवास्तव-भारत के ख्यातिप्राप्त साहित्यकार और लेखक।
1938 - मृदुला गर्ग- जानी-मानी हिंदी लेखिका और उपन्यासकार।
1944 - के. चंद्रशेखर राव (केसीआर)- भारत के प्रसिद्ध राजनेता और तेलंगाना के पहले मुख्यमंत्री।
निधन
1400 - जॉफ्री चौसर-'द कैंटरबरी टेल्स' जैसी कालजयी रचना लिखने वाले और अंग्रेजी साहित्य के जनक माने जाने वाले कवि। 1760 - जॉर्ज द्वितीय -ब्रिटेन के महाराजा, जिसके बाद जॉर्ज तृतीय ने राजगद्दी संभाली।
1980 - साहिर लुधियानवी-भारतीय सिनेमा और उर्दू साहित्य के मशहूर शायर और गीतकार।
2005 -निर्मल वर्मा- हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार और ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित लेखक।
2012 - जसपाल भट्टी- भारतीय सिनेमा के मशहूर हास्य अभिनेता और व्यंग्यकार।------
हिन्दुस्थान समाचार / अमरेश द्विवेदी

