home page

इतिहास के पन्नों में 22 जुलाई : आज ही के दिन संविधान सभा ने तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया

 | 
इतिहास के पन्नों में 22 जुलाई : आज ही के दिन संविधान सभा ने तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया


भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में 22 जुलाई का दिन अत्यंत गौरवपूर्ण माना जाता है। इसी दिन वर्ष 1947 में संविधान सभा ने भारत के तिरंगे राष्ट्रीय ध्वज को आधिकारिक रूप से अपनाया था। स्वतंत्रता प्राप्ति से कुछ सप्ताह पहले लिया गया यह ऐतिहासिक निर्णय देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता का स्थायी प्रतीक बन गया।

भारत के राष्ट्रीय ध्वज का मूल डिजाइन स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया ने तैयार किया था। संविधान सभा ने इसमें अशोक चक्र को शामिल करते हुए इसे अंतिम रूप दिया। 15 अगस्त 1947 को देश की आजादी के साथ यही तिरंगा स्वतंत्र भारत का राष्ट्रीय ध्वज बना।

तिरंगे में सबसे ऊपर केसरिया रंग साहस, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। बीच का सफेद रंग सत्य, शांति और पारदर्शिता का संदेश देता है, जबकि सबसे नीचे हरा रंग समृद्धि, विकास और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक माना जाता है। सफेद पट्टी के मध्य स्थित गहरे नीले रंग का अशोक चक्र, जिसमें 24 तीलियां हैं, निरंतर प्रगति, न्याय और गतिशील जीवन का संदेश देता है।

22 जुलाई 1947 को संविधान सभा में राष्ट्रीय ध्वज संबंधी प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। यह निर्णय केवल एक ध्वज को अपनाने का नहीं, बल्कि स्वतंत्र भारत की पहचान और उसके लोकतांत्रिक मूल्यों को विश्व के सामने स्थापित करने का भी प्रतीक था।

आज तिरंगा हर भारतीय के लिए सम्मान, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। राष्ट्रीय पर्वों, सरकारी समारोहों और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इसकी गरिमामयी उपस्थिति देश की एकता और स्वतंत्रता की अमर भावना को सशक्त रूप से प्रदर्शित करती है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1731 - स्पेन ने वियना संधि पर हस्ताक्षर किए।

1775 - जॉर्ज वॉशिंगटन ने अमेरिकी सेना की कमान संभाली। जार्ज वॉशिंगटन अमेरिका के पहले राष्ट्रपति थे।

1918 - भारत के पहले कुशल पायलट इन्द्रलाल राय प्रथम विश्वयुद्ध के समय लंदन में जर्मनी से हुई लड़ाई में मारे गए।

1933 - विली हार्डेमन पोस्ट विमान से अकेले दुनिया का चक्कर लगाने वाले पहले इंसान बने। उन्होंने 7 दिन 19 घंटे में अपना सफर पूरा किया था।

1942 - होलोकॉस्ट की शुरुआत।

1947 - संविधान सभा ने तिरंगे को देश के राष्ट्रीय ध्वज के तौर पर अंगीकार किया।

1969 - सोवियत संघ ने स्पूतनिक 50 और मोलनिया 112 संचार उपग्रहों का प्रक्षेपण किया।

1981 - भारत के पहले भूस्थिर उपग्रह ऐपल ने कार्य करना शुरू किया।

1988 - अमेरिका के 500 वैज्ञानिकों ने पेंटागन में जैविक हथियार बनाने के शोध का बहिष्कार करने की प्रतिज्ञा ली।

1991 - अमेरिकी पुलिस ने जेफ्री डेमर को गिरफ्तार किया था। जेफ्री ने 17 लोगों का मर्डर किया था और सभी के शव को अपने घर में रख लिया था। माना जाता कि जेफ्री उन शवों को खाता था।

1999 - अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा समान कार्य के लिए समान पारिश्रमिक की कार्य योजना लागू।

2001 - शेर बहादुर देउबा नेपाल के नये प्रधानमंत्री बने, समूह-आठ देशों का जिनेवा में सम्मेलन सम्पन्न।

2001 - समूह-आठ के देशों का जीनिवा में सम्मेलन सम्पन्न।

2003 - इराक में हवाई हमले में तानाशाह सद्दाम हुसैन के दो बेटे मारे गए।

2004 - शांति के लिए 1976 में नोबेल पुरस्कार जीतने वाली बैटी बिलियम्स मैक्सिको में गिरफ़्तार।

2005 - आतंकवादी होने के सन्देह में लंदन पुलिस ने निर्दोष ब्राजीली नागरिक जीन चार्ल्स डे-मेंसेज को मार गिराया।

2008 - पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान ने एक अदालत में अपने ख़िलाफ़ लगे प्रतिबन्धों हेतु पुनर्विचार याचिका दायर की।

2009 - 22 जुलाई 2009 का सूर्यग्रहण 29वीं सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्यग्रहण था।

2012 - प्रणव मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति निर्वाचित।

2019 - चंद्रयान-2 ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से उड़ान भरी।

जन्म

1894 - सरदार तेजा सिंह अकरपुरी - पहली लोकसभा के सदस्य।

1898 - विनायकराव पटवर्धन - प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायक।

1933 - हिम्मत शाह - भारत के प्रसिद्ध मूर्तिकार हैं।

1933 - सी.वी. श्रीधर - फिल्म निर्देशक।

1937 - वसंत रंजने - क्रिकेटर।

1923 - मुकेश - प्रसिद्ध पार्श्व गायक।

1949 - रीता बहुगुणा जोशी - प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञ तथा 17वीं लोकसभा की सांसद हैं।

1955 - मजहर खान - अभिनेता।

1959 - अनंत कुमार - भारतीय जनता पार्टी से संबंधित, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं वर्तमान कैबिनेट मंत्री।

1965 - संदीप पांडेय - 'रेमन मैगसेसे पुरस्कार' से सम्मानित प्रसिद्ध भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता।

1970 - देवेन्द्र फडणवीस - महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री।

1995 - अरमान मलिक - गायक।

निधन

1933 - यतीन्द्र मोहन सेन गुप्त - भारतीय स्वाधीनता संग्राम के प्रमुख नायकों में से एक।

1968 - मुत्तू लक्ष्मी रेड्डी - भारत की प्रसिद्ध महिला चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता और पद्म भूषण प्राप्तकर्ता थीं।

महत्वपूर्ण अवसर

- राष्ट्रीय झण्डा अंगीकरण दिवस।

- राष्ट्रीय आम दिवस।

-----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय