home page

इतिहास के पन्नों में 20 मार्च : जब दुनिया को बैटरी के सिद्धांत से परिचित कराया गया

 | 
इतिहास के पन्नों में 20 मार्च : जब दुनिया को बैटरी के सिद्धांत से परिचित कराया गया


आधुनिक जीवन में बैटरी का महत्व बेहद बड़ा है। मोबाइल फोन, लैपटॉप, घड़ियों से लेकर वाहनों और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों तक, रोजमर्रा की जिंदगी में बैटरियों का व्यापक उपयोग होता है। आज के दौर में बैटरी के बिना आधुनिक जीवन की कल्पना करना लगभग असंभव है।

बैटरी के इतिहास में 20 मार्च की तारीख विशेष महत्व रखती है। इसी दिन इटली के महान वैज्ञानिक अलेसेंड्रो वोल्टा ने दुनिया को अपनी उस खोज के बारे में बताया, जिसने बिजली उत्पादन की दिशा में नई राह खोल दी।

वोल्टा ने अपने प्रयोग के जरिए यह साबित किया कि रासायनिक और भौतिक प्रक्रियाओं की मदद से बिजली उत्पन्न की जा सकती है। उन्होंने तांबे और जिंक की छड़ों को कांच के दो मर्तबानों में रखा और उन्हें नमक के पानी में भीगे तार से जोड़ा। इस प्रयोग से यह सिद्ध हुआ कि धातुओं और रासायनिक घोल के संयोजन से विद्युत धारा पैदा की जा सकती है।

उनकी इसी खोज को आगे चलकर आधुनिक बैटरी के विकास की आधारशिला माना गया। बाद में इसी सिद्धांत के आधार पर “वोल्टाइक पाइल” का विकास हुआ, जिसे दुनिया की पहली व्यावहारिक बैटरी माना जाता है।

आज बिजली से चलने वाले लगभग हर छोटे-बड़े उपकरण में किसी न किसी रूप में बैटरी का उपयोग किया जाता है। वैज्ञानिकों की इस ऐतिहासिक खोज ने न केवल तकनीकी विकास को नई गति दी, बल्कि आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक युग की नींव रखने में भी अहम भूमिका निभाई।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1602 - यूनाइटेड ईस्ट इंडिया कंपनी ऑफ नीदरलैंड की स्थापना।

1739 - नादिरशाह ने दिल्ली सल्तनत पर कब्ज़ा किया। मयूर सिंहासन के गहने चोरी किये और उन्होंने दो महीने तक दिल्ली में लूटमार की थी।

1800 - अलेसांद्रों वोल्टा ने इलेक्ट्रिक बैटरी की खोज के बारे में सूचना दी।

1916 - अल्बर्ट आइंसटीन के सापेक्षता के सिद्धांत का प्रकाशन।

1956 - ट्यूनीशिया को फ्रांस से स्वतंत्रता मिली।

1990 - अर्धरात्रि में नामीबिया की स्वतंत्रता की घोषणा।

1991 - बेगम ख़ालिदा जिया बांग्लादेश की राष्ट्रपति निर्वाचित।

1999 - प्रख्यात ब्रिटिश अमूर्त चित्रकार पैट्रिक हेरोन का निधन।

2002 - नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे, जिम्बाब्वे राष्ट्रमंडल से निलम्बित।

2003 - इराक पर अमेरिकी हमला शुरू।

2006 - अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्री ने दावा किया कि ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान में है।

2009 - न्यायमूर्ति चन्द्रमौली कुमार प्रसाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मूख्य न्यायधीश नियुक्त हुए।

2016 - अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा क्यूबा पहुंचे।

जन्म

1615 - दारा शिकोह - मुगल बादशाह शाहजहां और मुमताज महल का सबसे बड़ा पुत्र था।

1782 - कर्नल टॉड - अंग्रेज अधिकारी एवं इतिहासकार, जिसे राजस्थान के इतिहास का मार्ग सर्वप्रथम प्रशस्त करने का श्रेय दिया जाता है।

1952 - टेनिस खिलाड़ी आनंद अमृतराज का जन्म।

1966 - अलका याग्निक - ख्यातिप्राप्त भारतीय पार्श्वगायिका हैं।

1973 - अर्जुन अटवाल - भारतीय पहले गोल्फ खिलाड़ी।

1982 - निशा मिलेट - भारतीय की जानी-मानी तैराक हैं।

1987 - कंगना राणावत, भारतीय अभिनेत्री।

निधन

1351 - मोहम्मद तुगलक शाह द्वितीय का सूरत में निधन।

1727 - आइजैक न्यूटन - महान् गणितज्ञ, भौतिक वैज्ञानिक, ज्योतिर्विद एवं दार्शनिक थे।

1943 - एस. सत्यमूर्ति - भारत के क्रांतिकारी नेता

1943 - शशिभूषण रथ - 'उड़िया पत्रकारिता के जनक' और स्वतंत्रता सैनानी थे।

1970 - जयपाल सिंह - भारतीय हॉकी के प्रसिद्ध खिलाड़ियों में से एक।

1972 - प्रेमनाथ डोगरा - जम्मू-कश्मीर के एक नेता थे।

1995 - रोहित मेहता - प्रसिद्ध साहित्यकार, विचारक, लेखक, दार्शनिक, भाष्यकार और स्वतंत्रता सेनानी थे।

2008 - सोभन बाबू, भारतीय अभिनेता।

2011 - बोब क्रिस्टो -भारतीय फ़िल्मों के अभिनेत्री।

2014 - खुशवंत सिंह - भारत के प्रसिद्ध पत्रकार, लेखक, उपन्यासकार और इतिहासकार।

2015 - मैल्कम फ्रेजर - ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री।

महत्वपूर्ण अवसर

-विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस।

-सामाजिक अधिकारिता स्मृति दिवस।

-विश्व गौरैया दिवस।

-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय