home page

इतिहास के पन्नों में 12 सितम्बर : जब मिहिर सेन ने रचा तैराकी का विश्व रिकॉर्ड

 | 
इतिहास के पन्नों में 12 सितम्बर : जब मिहिर सेन ने रचा तैराकी का विश्व रिकॉर्ड


भारतीय तैराकी के इतिहास में 12 सितंबर का दिन महान तैराक मिहिर सेन की साहसिक उपलब्धियों के लिए खास महत्व रखता है। लंबी दूरी की तैराकी में असाधारण क्षमता रखने वाले मिहिर सेन ने अपने अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प से दुनिया में भारत का नाम रोशन किया।

इंग्लिश चैनल को तैरकर पार करने के बाद मिहिर सेन ने महासागरों और जलडमरूमध्यों को तैरकर पार करने का चुनौतीपूर्ण अभियान शुरू किया। इसी क्रम में 12 सितंबर, 1966 को उन्होंने तुर्किये के डारडेनेल्स जलडमरूमध्य को तैरकर पार किया। इस उपलब्धि के साथ वह डारडेनेल्स को तैरकर पार करने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बने।

16 नवंबर, 1930 को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में जन्मे मिहिर सेन को उनकी अद्वितीय साहसिक उपलब्धियों के लिए भारत सरकार ने 1959 में पद्मश्री और 1967 में पद्मभूषण से सम्मानित किया। लंबी दूरी की तैराकी में उनके कीर्तिमान आज भी भारतीय खेल इतिहास में प्रेरणा का स्रोत हैं।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1217 - फ्रांस के राजकुमार लुई और इंग्लैंड के राजा हेनरी तृतीय ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1398 - तैमूर लंग सिंधु नदी के तट पर पहुंचा।

1635 - स्वीडन और पोलैंड ने संघर्ष विराम संधि पर हस्ताक्षर किये।

1786 - लॉर्ड कॉर्नवॉलिस गवर्नर जनरल बना।

1873 - पहला टाइपराइटर ग्राहकों को बेचा गया।

1897 - सारागढ़ी में 14 हजार पठानों पर भारी पड़े थे 21 सिख।

1919 - हिटलर की राजनीति में एंट्री। आज ही के दिन जर्मन वर्कर्स पार्टी की मीटिंग पहली बार अटेंड की थी।

1928 - फ्लोरिडा में भीषण तूफान से 6000 लोगों की मौत।

1944 - अमेरिकी सेना ने पहली बार जर्मनी में प्रवेश किया।

1948 - पाकिस्तान के नेता मोहम्मद अली जिन्ना के निधन के एक दिन बाद भारतीय सेना ने हैदराबाद राज्य के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया।

1959 - तत्कालीन सोवियत संघ का रॉकेट ‘लूना 2’ चांद पर पहुंचा।

1966 - भारतीय तैराक मिहिर सेन ने डार्डानेलेस जलडमरूमध्य को तैर कर पार किया।

1968 - अल्बानिया ने खुद को वारसा संधि से अलग करने की घोषणा की।

1987 - इथोपिया में संविधान को अंगीकार किया गया।

1990 - पूर्व और पश्चिम जर्मनी को एकीकृत करने के लिए अमेरिका, इंग्लैण्ड, फ्रांस, सोवियत संघ, पूर्व और पश्चिम जर्मनी ने समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1991 - अंतरिक्ष शटल एसटीएस 48 (डिस्कवरी 14) का प्रक्षेपण।

1997 - 43.5 करोड़ मील लम्बी यात्रा के उपरांत 'मार्स ग्लोबल सर्वेयर' यान मंगल की कक्षा में पहुंचा।

1997 - संयुक्त राष्ट्र के कार्यों की वार्षिक रिपोर्ट में 48 वर्षों बाद कश्मीर का ज़िक्र पहली बार नहीं किया गया।

1998 - कुआलालंपुर में 16वें राष्ट्रमंडल खेलों का शुभारम्भ।

2000 - न्यूयार्क में अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन प्रारम्भ।

2000 - उत्तर-पश्चिम अंतर्राष्ट्रीय समुद्री मार्ग से लिए एक महत्त्वपूर्ण समझौते पर भारत, ईरान एवं रूस के बीच समझौता।

2001 - अमेरिका ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान किया।

2002 - नेपाल में माओवादियों ने संघर्ष विराम का प्रस्ताव रखा, ताईवान की संयुक्त राष्ट्र सदस्यता की कोशिश नाकाम।

2004 - उत्तर कोरिया ने अपना परमाणु कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।

2006 - पाकिस्तान को एफ़-16 लड़ाकू विमान सौदे में रियायत देने की संयुक्त राज्य अमेरिका ने घोषणा की।

2006 - सीरिया की राजधानी दमिश्क में अमेरिकी दूतावास पर हमला।

2007 - रूस ने नॉन न्यूक्लियर वैक्यूम बम (इको फ़्रेंडली बम) का परीक्षण किया।

2008- सहारा इंडिया इनवेस्टमेंट कारपोरेशन ने अपना नॉन बैंकिंग वित्तीय कारोबार बंद किया।

2009- भारतीय महिला टीम विश्व शतरंज चैम्पियनशिप में आख़िरी दौर में अमेरिका को 3-1 से हराकर सातवें स्थान पर रहीं।

2012 - एप्पल ने आई फोन 5 और आईओएस 6 लॉन्च किया।

2015- दसवें विश्व हिन्दी सम्मेलन वर्ष 2015 में 10 सितम्बर से 12 सितम्बर तक भारत में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित हुआ। इसमें हिन्दी प्रकाशन एवं हिन्दी टाइपिंग में योगदान देने के लिए विदेश मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा भारतकोश को भी प्रदर्शनी लगाने का आमन्त्रण मिला। साथ ही भारतकोश संस्थापक आदित्य चौधरी जी को 'विश्व हिन्दी सम्मान' द्वारा सम्मानित किया गया।

जन्म

1898 - बलदेव प्रसाद मिश्र - हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार, न्यायविद् तथा लोकसेवक थे।

1912 - फिरोज गांधी - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और लोकसभा के प्रभावशाली सदस्य।

1917 - सत्येन्द्र नारायण सिंह - भारतीय राजनेता और बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।

निधन

1922 - चन्द्रधर शर्मा गुलेरी - प्रसिद्ध साहित्यकार

1948 - पाकिस्तान के नेता मोहम्मद अली जिन्ना

1962 - रांगेय राघव- रचनाकार

1971 - जयकिशन- प्रसिद्ध संगीतकार (शंकर जयकिशन)

1983 - रंजन - प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता, गायक, पत्रकार तथा लेखक।

1993 - हितेन्द्र देसाई - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ तथा गुजरात के तीसरे मुख्यमंत्री थे।

2009 - नॉर्मन बोरलॉग - नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिकी कृषि विज्ञानी थे।

2014 - महन्त अवैद्यनाथ - भारतीय राजनीतिज्ञ तथा गोरखनाथ मठ के भूतपूर्व पीठाधीश्वर थे।

-----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय