इतिहास के पन्नों में 12 अक्टूबर : जब परवेज मुशर्रफ ने नवाज शरीफ सरकार का किया तख्तापलट
पाकिस्तान के इतिहास में 12 अक्टूबर का दिन एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के लिए दर्ज है। वर्ष 1999 में इसी दिन तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल परवेज मुशर्रफ ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की निर्वाचित सरकार का तख्तापलट कर सत्ता अपने हाथों में ले ली थी। इस सैन्य कार्रवाई ने पाकिस्तान की राजनीति की दिशा बदल दी और देश में एक बार फिर सैन्य शासन का दौर शुरू हो गया।
तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और सेना प्रमुख मुशर्रफ के बीच तनाव काफी समय से बढ़ रहा था। इसकी पृष्ठभूमि में 1999 का कारगिल संघर्ष और सैन्य नेतृत्व के साथ सरकार के बिगड़ते संबंध प्रमुख कारणों में शामिल थे। 12 अक्टूबर को मुशर्रफ श्रीलंका की यात्रा से पाकिस्तान लौट रहे थे, तभी शरीफ सरकार ने उन्हें सेना प्रमुख के पद से हटाने और उनकी जगह नया प्रमुख नियुक्त करने का फैसला किया।
मुशर्रफ को हटाने के फैसले के बाद सेना ने तेजी से कार्रवाई की। सैन्य अधिकारियों ने सरकारी प्रतिष्ठानों और प्रमुख संचार केंद्रों पर नियंत्रण स्थापित कर लिया। इसके बाद नवाज शरीफ को सत्ता से बेदखल कर गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटनाक्रम में मुशर्रफ के विमान को लेकर भी विवाद सामने आया। शरीफ पर आरोप लगा कि उन्होंने विमान को पाकिस्तान में उतरने से रोकने की कोशिश की थी, जिससे यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती थी। हालांकि, इस पूरे प्रकरण को लेकर दोनों पक्षों के बीच अलग-अलग दावे रहे।
तख्तापलट के बाद मुशर्रफ ने देश की सत्ता संभाली और बाद में खुद को मुख्य कार्यकारी घोषित किया। नवाज शरीफ पर विमान से जुड़े मामले सहित कई आरोप लगाए गए। बाद में उन्हें सऊदी अरब निर्वासित कर दिया गया, जहां उन्होंने कई वर्ष बिताए।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1492 - इटली के खोजकर्ता क्रिस्टोफर कोलंबस की ऐतिहासिक खोज यात्रा पर निकले तीन जहाजों में से एक पर सवार लोगों ने बहामा में वाटलिंग द्वीप देखा। इसे एक नई दुनिया की खोज कहा गया।
1860 - ब्रिटेन और फ्रांस की सेना ने चीन की राजधानी बीजिंग पर क़ब्ज़ा जमाया।
1986 - 12 अक्टूबर - जनवरी 87 से आगामी 5 वर्षों के लिए जेवियर परेज द कुइयार सं.रा. संघ के महासचिव निर्वाचित।
1992 - मिस्त्र की राजधानी काहिरा में भूकंप से करीब 510 लोगों की मौत।
1997 - अल्जीरिया के सिदी दाउद में 43 लोगों का नरसंहार।
1999 - पाकिस्तान में सेना द्वारा तख्ता पलट के बाद जनरल परवेज मुशर्रफ सत्ता पर काबिज।
1999 - संयुक्त राष्ट्र की गणना के अनुसार छह अरबवां शिशु का सरायेवो में जन्म।
1999 - अंतरिक्ष अन्वेषण यान गैलिलियो बृहस्पति ग्रह के ज्वालामुखीय चन्द्रमा आई.ओ.के. नजदीक पहुँचा।
2000 - अंतरिक्ष यान 'डिस्कवरी' फ़्लोरिडा से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित।
2000 - यूएसएस कोल पर आत्मघाती हमला।
2000 - यमन के बंदरगाह अदन में ईंधन भरने की तैयारी कर रहे अमेरिका के विध्वंसक पोत पर अलकायदा से जुड़े आत्मघाती आतंकवादियों ने हमला किया। 17 नाविकों की मौत, 39 घायल।
2001 - संयुक्त राष्ट्र और उसके महासचिव कोफी अन्नान को संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई।
2002 - यूरोपीय पर्यवेक्षकों ने पाकिस्तान में सम्पन्न चुनावों में धांधली का आरोप लगाया।
2002 - बाली के एक नाइटक्लब में आतंकवादी हमले में 202 लोगों की मौत।
2004 - पाकिस्तान ने गौरी-1 मिसाइल का परीक्षण किया।
2007 - अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति अलगोर व संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय पैनल (आईपीसीसी) को संयुक्त रूप से वर्ष 2007 का नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।
2008 - रायबरेली के लालगंज में रेल कोच फैक्ट्री के लिए तीन माह पहले दी गई लगभग पाँच सौ एकड़ जमीन उत्तर प्रदेश सरकार ने वापस ली।
2008 - केरल की सिस्टर अल्फोंसा भारत की पहली महिला संत बनी।
2011 - भारत ने मॉनसून के मिजाज के अध्ययन के लिए एक उपग्रह सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया।
2013 - वियतनाम की एक पटाखा फैक्ट्री में बम धमाके से 15 लोगों की मौत।
2014 - इवो मोरालेस दोबारा बोलीविया के राष्ट्रपति चुने गए।
2018 - ओडिशा में ‘तितली’ चक्रवात के कारण भारी बारिश और बाढ़ से 60 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित।
जन्म
1864 - कामिनी राय - प्रमुख बंगाली कवि, सामाजिक कार्यकर्ता और नारीवादी महिला थीं।
1888 - पेरीन बेन - पहले क्रांतिकारी और बाद में गाँधी जी की अनुयायी थीं।
1894 - अकबर हयद्री - भारतीय सिविल सेवक और राजनीतिज्ञ थे।
1908 - आत्माराम- प्रसिद्ध वैज्ञानिक।
1911 - विजय मर्चेन्ट - डॉन ब्रैडमैन के ज़माने के महान् भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी थे।
1919 - विजयाराजे सिंधिया - 'भारतीय जनता पार्टी' की प्रसिद्ध नेता थीं।
1935 - शिवराज पाटील - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पंजाब के राज्यपाल, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।
1938 - निदा फाजली - प्रसिद्ध उर्दू शायर और गीतकार।
1943 - शिवनाथ मिश्रा - भारत के प्रसिद्ध सितार वादक हैं।
1963 - शिवकुमार 'बिलगरामी' - समकालीन गीतकार एवं ग़ज़लकार हैं जो अपने मौलिक लेखन और चिंतन के लिए जाने जाते।
1980 - किरण मिश्रा - समाजशास्त्र।
निधन
1967 - डॉ. राममनोहर लोहिया - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।
1993 - पी. वेंकटसुब्बैया - बिहार और कर्नाटक के राज्यपाल रहे थे।
महत्वपूर्ण अवसर
- विश्व डाक दिवस (सप्ताह)।
- राष्ट्रीय विधिक सहायता दिवस (सप्ताह)।
- कोलम्बस दिवस।
------------------------
हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

