home page

इतिहास के पन्नों में 10 नवंबर : 2001 में अटल बिहारी वाजपेयी का संयुक्त राष्ट्र महासभा में ऐतिहासिक संबोधन

 | 
इतिहास के पन्नों में 10 नवंबर : 2001 में अटल बिहारी वाजपेयी का संयुक्त राष्ट्र महासभा में ऐतिहासिक संबोधन


भारतीय कूटनीति के इतिहास में अटल बिहारी वाजपेयी का संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में दिया गया संबोधन महत्वपूर्ण स्थान रखता है। वर्ष 2001 में आज ही के दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री वाजपेयी ने वैश्विक मंच से आतंकवाद, आर्थिक असमानता और विकासशील देशों की चुनौतियों को प्रमुखता से उठाया था। उनके संबोधन में विश्व शांति, सह-अस्तित्व और अंतरराष्ट्रीय सहयोग का संदेश प्रमुख था।

वाजपेयी ने आतंकवाद को पूरी मानवता के लिए खतरा बताते हुए कहा था कि इससे निपटना किसी एक देश की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समूचे विश्व समुदाय का साझा दायित्व है। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक एकजुटता और ठोस अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया था।

अपने संबोधन में उन्होंने संयुक्त राष्ट्र की भूमिका और उसकी कार्यप्रणाली में सुधार का मुद्दा भी उठाया। वाजपेयी का मानना था कि बदलती वैश्विक परिस्थितियों में संयुक्त राष्ट्र को अधिक प्रभावी और लोकतांत्रिक बनाना जरूरी है, ताकि वह विश्व शांति और विकास के उद्देश्यों को बेहतर ढंग से पूरा कर सके।

उन्होंने भारत की ओर से स्थायी शांति, परमाणु निरस्त्रीकरण और समान विकास के प्रति प्रतिबद्धता भी दोहराई। साथ ही विकासशील देशों की समस्याओं और वैश्विक आर्थिक असमानता को दूर करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग की जरूरत रेखांकित की।

यह संबोधन ऐसे समय में हुआ था, जब दुनिया 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में हुए आतंकी हमलों के बाद की परिस्थितियों से गुजर रही थी। अंतरराष्ट्रीय समुदाय आतंकवाद की चुनौती से निपटने के रास्ते तलाश रहा था। ऐसे दौर में वाजपेयी का शांति, सह-अस्तित्व और सहयोग पर दिया गया संदेश भारत के संतुलित कूटनीतिक दृष्टिकोण को सामने रखता था।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1659 - शिवाजी ने प्रतापगढ़ किले के निकट अफजल खान को मार गिराया।

1885 - गोटलिएब डेमलेर ने दुनिया की पहली मोटरसाइकिल पेश की।

1950 - अमेरिका के लेखक विलियम फॉकनर को साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मनित किया गया।

1951 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने प्रस्ताव 96 को स्वीकार किया।

1970 - फ्रांस के भूतपूर्व राष्ट्रपति चार्ल्स द गॉल का देहांत।

1983 - बिल गेट्स ने विंडोज 1.0 की शुरूआत की।

1989 - जर्मनी में बर्लिन की दीवार को गिराने का कार्य शुरू।

1990 - चंद्रशेखर भारत के आठवें प्रधानमंत्री बने।

1994 - पुलिस ने श्रीयंत्र टापू (श्रीनगर) टापू में पहुँचकर अपना कहर बरपाया।

1995 - न्यूजीलैंड के आकलैंड में राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन प्रारम्भ।

1997 - चीन-रूस घोषणा पत्र से दोनों देशों के बीच सीमांकन विवाद समाप्त।

2000 - गंगा-मेकांग सम्पर्क परियोजना का कार्य प्रारम्भ। इसमें भारत, म्यामां, थाईलैण्ड, कम्बोडिया, लाओस और वियतनाम शामिल हैं।

2001 - तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया।

2002 - आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से पहला एशेज टेस्ट जीता।

2004 - झेंगझोऊ चीन का आठवाँ सबसे पुराना शहर घोषित।

2005 - चीन के विरोध को अस्वीकार करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने तिब्बत के निर्वासित धार्मिक नेता दलाई लामा से मुलाकात की।

2005 - जार्डन के तीन होटलों में विस्फोट में 57 लोगों की मृत्यु।

2006 - कोलम्बो में श्रीलंका के तमिल राजनेता नाडाराजाह रविराज की हत्या कर दी गई।

2007 - एक ब्रिटिश अपीलीय कोर्ट ने ब्रिटिश सरकार को भारतीय डॉक्टरों के साथ यूरोपीय संघ के डॉक्टरों के समान बर्ताव करने का आदेश दिया।

2008 - भारत-कतर सम्बन्धों को रणनीतिक गहराई देते हुए दोनों देशों ने रक्षा और सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किये।

2008 - भारत ने आस्ट्रेलिया को हराकर 2-0 से बार्डर-गावस्कर ट्राफी जीती।

2008 - सार्वजनिक क्षेत्र की आन्ध्रा बैंक ने अपनी मुख्य उधारी दर (पीएलआर) में 0.75% की कटौती की।

2008 - नासा ने मंगल ग्रह के लिए अपने फ़ीनिक्स मिशन के समापन की घोषणा की।

जन्म

1483 - मार्टिन लूथर - ईसाई धर्म में एक नई धारा की शुरुआत करने वाले।

1848 - सुरेन्द्रनाथ बनर्जी - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापकों में से एक और पार्टी के सम्मानित नेता।

1871 - सच्चिदानन्द सिन्हा - भारत के प्रसिद्ध सांसद, शिक्षाविद, अधिवक्ता तथा पत्रकार ।

1909 - जॉनी मार्क्स - अमेरिकी संगीतकार और गीतकार।

1920 - दत्तोपन्त ठेंगडी, राष्ट्रवादी ट्रेड यूनियन नेता एवं भारतीय मज़दूर संघ के संस्थापक।

1920 - सदानंद बकरे - भारत के प्रसिद्ध शिल्पकार, चित्रकार व मूर्तिकार थे।

1951 - मनमोहन महापात्र - उड़िया फ़िल्मों के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक थे।

1954 - डोनकुपर रॉय - मेघालय के भूतपूर्व दसवें मुख्यमंत्री रहे थे।

1954 - जॉय गोस्वामी - बंगाली भाषा के विख्यात भारतीय कवि हैं।

1963 - रोहिणी खादिलकर - एशियाई शतरंज चैम्पियनशिप (1981) जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला हैं।

निधन

1240 - इबने अरबी - अरबी के प्रसिद्ध सूफ़ी कवि, साधक और विचारक।

1908 - कनाईलाल दत्त - भारत की आज़ादी के लिए फाँसी के फंदे पर झूलने वाले अमर शहीदों में से एक।

1931 - गंगाप्रसाद अग्निहोत्री - हिन्दी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार थे।

1995 - फजल ताबिश - भोपाल के प्रसिद्ध शायर थे।

2013 -विजयदान देथा - राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार

2020 - सत्यजीत घोष - भारतीय फ़ुटबॉल खिलाड़ी थे।

महत्वपूर्ण अवसर

- परिवहन दिवस।

----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय