home page

इतिहास के पन्नों में 09 सितंबर : 1949 में हिन्दी भाषा को मिली राजकीय मान्यता

 | 
इतिहास के पन्नों में 09 सितंबर : 1949 में हिन्दी भाषा को मिली राजकीय मान्यता


भारत की आजादी के बाद भाषा का सवाल देश की राजनीति और प्रशासन दोनों के लिए सबसे महत्वपूर्ण विषयों में से एक था। 09 सितंबर 1948 को केंद्रीय विधानसभा में हिन्दी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस प्रस्ताव ने स्वतंत्र भारत में भाषा की बुनियाद रखी और आने वाले समय में राजभाषा नीति के लिए मार्ग प्रशस्त किया।

इसके ठीक एक वर्ष बाद, 09 सितंबर 1949 को भारत की संविधान सभा ने हिन्दी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया। संविधान सभा में इस विषय पर लंबी बहस चली थी क्योंकि देश बहुभाषी था और हर राज्य की अपनी भाषाई पहचान थी। हिन्दी को राजभाषा के रूप में स्वीकार करने के साथ-साथ देवनागरी लिपि को भी आधिकारिक रूप दिया गया।

संविधान के अनुच्छेद 343 में यह व्यवस्था की गई कि केन्द्र सरकार की राजभाषा हिन्दी होगी, जबकि अंग्रेजी का प्रयोग संक्रमणकालीन अवधि के लिए जारी रहेगा। यह निर्णय भारतीय भाषाई एकता और प्रशासनिक सुविधा दोनों को ध्यान में रखते हुए लिया गया था।

यह दिन भारतीय भाषा आंदोलन के इतिहास में मील का पत्थर माना जाता है, क्योंकि इसने हिन्दी को केवल एक जनभाषा से आगे बढ़ाकर पूरे राष्ट्र की राजभाषा का दर्जा दिलाया।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1776 - अमेरिकी संसद कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर देश का नाम 'यूनाइटेट कॉलोनीज' से बदलकर संयुक्त राज्य अमेरिका किया।

1850 - कैलीफोर्निया अमेरिका का 31वां राज्य बना।

1867 - यूरोपीयीय देश लक्जमबर्ग ने स्वतंत्रता हासिल की।

1915 - प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी सचिन्द्रनाथ सान्याल और अंग्रेज़ों के बीच उड़ीसा के काप्टेवाड़ा में संघर्ष।

1920 - अलीगढ़ का एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज 'अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय' में रूपांतरित हो गया।

1924 - 09 सितंबर से 11 सितंबर तक भारत में कोहाट दंगे हुए।

1939 - द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान नाजी सेना वर्साय पहुँची।

1948 – भारत की आजादी के बाद केंद्रीय विधानसभा में हिन्दी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाने का प्रस्ताव पारित हुआ।

1949 – भारत की संविधान सभा ने हिन्दी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया।

1954 - अफ्रीकी देश अल्जीरिया में भूकंप से 1400 लोग मरे।

1965 - तिब्बत चीन का स्वायत्त क्षेत्र बना।

1967 - युगांडा ब्रिटेन से आजाद हुआ।

1976 - माओ त्से तुंग का देहावसान एवं कुओ फ़ेंग राष्ट्रपति बने।

1979 - जोगेन्द्रनाथ हज़ारिका ने मुख्यमंत्री का पद ग्रहण किया।

1991 - तज़ाकिस्तान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता हासिल की।

1998 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्की प्रकरण पर स्वतंत्र वकील केनेथ स्टार ने अपनी बहुचर्चित रपट कांग्रेस को प्रेषित किया।

1999 - भारत के महेश भूपति तथा जापान की आर्क सुगियामा की जोड़ी ने अमेरिकी ओपन का मिश्रित युगल खिताब जीता।

2001 - वीनस विलियम्स ने छोटी बहन सेरेना को ग्रैंडस्लैम फ़ाइनल में हराया।

2002 - पीट सम्प्रास ने आंद्रे अगासी को हराकर अमेरिकी ओपन टेनिस ख़िताब जीता।

2004 - फ़िलिस्तीन के प्रधानमंत्री अहमद कुरेई ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

2005 - चीन के बीजिंग स्थित छाओयांग पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण।

2006 - अंतरराष्ट्रीय दबाव के मद्देनजर इजराइल द्वारा आठ सप्ताह से की गई लेबनान की नौसैनिक घेराबन्दी को समाप्त किया गया।

2006 - अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा के केप कनैवरल स्पेस सेंटर से अंतरिक्ष यान अटलांटिस ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी।

2007 - वेनिस फिल्म फेस्टिवल में हॉलीवुड एक्टर ब्रैड पिट को बेस्ट एक्टर का तथा केट ब्लैंशट को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड प्रदान किया गया।

2008 - हिन्दी साहित्य के मूर्धन्य रचनाकार तथा लोकवार्ताकार डॉ.अर्जुनदास केशरी को 'साहित्य महोपाध्याय' अलंकरण प्रदान करने की घोषणा की गई।

2008 - सर्वोच्च न्यायालय ने सीबीआई को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के दो जजों निर्मल यादव और निर्मल जीत कौर से 15 लाख रुपये के घूसकांड में पूछताछ की इजाजत दी।

2009 - रेल मंत्रालय ने गृह मंत्रालय की तर्ज पर अपने कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक पहचान प्रणाली शुरू करने की घोषणा की।

2010 - 'दादा साहब फाल्के पुरस्कार' देने का निर्णय लिया गया।

2011- पुराविज्ञानियों ने एक अवशेष का पता लगाया है। यह मनुष्य का सबसे पुराना पूर्वज है जो लगभग 20 लाख वर्ष पूर्व पृथ्वी पर पाया जाता था। यह बंदर जैसा दिखता है और इसका नाम 'आस्ट्रेलोपिथिकस सेडिबा' है।

2011- वैज्ञानिकों को ऑटिज्म से जुड़े दो अलग-अलग जैविक तनाव का पता चला है, जिनके बारे में उनका दावा है कि इससे बीमारी के प्रभावी इलाज का विकास हो सकेगा।

2012 - इराक में बम हमले में सौ से अधिक लोगों की मौत, 350 अन्य घायल।

जन्म

1828 - लियो टॉल्सटॉय - महान रूसी उपन्यासकार।

1850 - भारतेन्दु हरिश्चंद्र - प्रसिद्ध हिन्दी लेखक और नाटककार।

1874 - गोपाल चंद्र प्रहराज - उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा भाषाविद।

1880 - अर्जुन लाल सेठी - भारत के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक।

1894 - हमीदुल्लाह खान - भारत में भोपाल रियासत के अंतिम नवाब।

1905 - हुसैन शा - भारतीय दार्शनिक।

1907 - महबूब खान - भारतीय सिनेमा इतिहास के अग्रणी निर्माता-निर्देशक।

1908 - बृष भान - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ और स्वतंत्रता सेनानी।

1909 - लीला चिटनिस - प्रसिद्ध हिन्दी फिल्म अभिनेत्री।

1932 - कान्ति कुमार जैन - हिन्दी के प्रसिद्ध रचनाकार।

1942 - मणि मधुकर - प्रसिद्ध साहित्यकार।

1967 - अक्षय कुमार - बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता।

1974 - विक्रम बत्रा - भारतीय सैनिक।

1978 - ज्योति सुनीता कुल्लू - भारत की जानी-मानी महिला हॉकी खिलाड़ी।

1998 - तूलिका मान - भारत की जूडो खिलाड़ी।

निधन

1921 - अकबर इलाहाबादी - हिन्दुस्तानी जबान और हिन्दुस्तानी तहजीब के बड़े मजबूत और दिलेर शायर।

1947 - आनन्द कुमार स्वामी - भारत के सुविख्यात कलामर्मज्ञ तथा चिन्तक।

1968 - रामवृक्ष बेनीपुरी - भारत के प्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार, निबंधकार, नाटककार, क्रान्तिकारी, पत्रकार और संपादक।

1980 - सदाशिव त्रिपाठी - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ और उड़ीसा के 5वें मुख्यमंत्री।

1981 - लाला जगत नारायन - प्रसिद्ध पत्रकार तथा हिन्द समाचार समूह के संस्थापक।

1982 - शेख अब्दुल्ला - कश्मीर के नेता।

1999 - जोगेश दास - असमिया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक।

2012- वर्गीज कुरियन - प्रसिद्ध उद्योगपति एवं श्वेत क्रांति के जनक।

--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय