इतिहास के पन्नों में 07 अगस्त : भारत को मिला बिलियर्ड्स का विश्व विजेता, गीत सेठी की ऐतिहासिक जीत
भारतीय खेल इतिहास में 06 अगस्त 1985 का दिन बिलियर्ड्स के लिए स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। इसी दिन भारत के महान क्यू खिलाड़ी गीत श्रीराम सेठी ने विश्व एमेच्योर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप का खिताब जीतकर देश को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाई।
फाइनल मुकाबले में गीत सेठी का सामना ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी खिलाड़ी बॉब मार्शल से हुआ। दोनों खिलाड़ियों के बीच लगभग आठ घंटे तक चले बेहद रोमांचक और कड़े मुकाबले में सेठी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस यादगार मुकाबले की चर्चा लंबे समय तक खेल जगत में होती रही।
इस ऐतिहासिक जीत ने न केवल गीत सेठी को विश्व बिलियर्ड्स के शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल किया, बल्कि भारत में बिलियर्ड्स और स्नूकर जैसे क्यू खेलों की लोकप्रियता को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
बाद के वर्षों में गीत सेठी ने कई विश्व खिताब जीतकर भारत का नाम रोशन किया। उन्हें खेलों में उत्कृष्ट योगदान के लिए अर्जुन पुरस्कार, राजीव गांधी खेल रत्न और पद्म श्री सहित कई प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1606 : शेक्सपियर के नाटक मैक्बेथ का पहली बार मंचन किंग जेम्स प्रथम के लिए किया गया।
1668 - प्रसिद्ध न्यूटन ने ट्रिनीटी कॉलेज कैंब्रिज से मास्टर डिग्री हासिल की।
1753 - ब्रिटेन म्यूजियम की स्थापना की गई।
1880 - उचित वक्ता पण्डित दुर्गाप्रसाद मिश्र द्वारा प्रकाशित होने वाला समाचार पत्र था।
1905 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ब्रिटिश वस्तुओं के बहिष्कार का आह्वान किया, जिससे स्वदेशी आंदोलन को बढ़ावा मिला।
1914 - रूस ने पूर्वी परूसिया पर हमला किया।
1944 - 51 फीट लंबाई, 8 फीट ऊंचाई और पांच टन के वजन वाले पहले इलेक्ट्रॉनिक कैलकुलेटर का निर्माण हुआ।
1946 - ब्रिटेन ने पहली बार सिक्के पर एक अश्वेत की तस्वीर उकेरने को मंजूरी दी।
1947 - मुंबई नगर निगम को बिजली और परिवहन व्यस्था औपचारिक रूप से हस्तांतरित हुई।
1947 - मोहम्मद अली जिन्ना पाकिस्तान रवाना।
1957 - अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
1960 - आइवरी कोस्ट को फ्रांस से स्वतंत्रता मिली।
1966 - लैंसिंग, मिशिगन में नस्लभेदी दंगे भड़के।
1972 - युगांडा के नेता इदी अमीन ने एशियाई मूल के लोगों को 90 दिन के भीतर देश छोड़कर चले जाने का आदेश दिया।
1985 - भारतीय बिलियर्ड्स प्लेयर गीत सेठी ने विश्व ऐमेटर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप में ऑस्ट्रेलिया के बॉब मार्शल को हराकर जीत हासिल की।
1990 - अमेरिका ने सऊदी अरब में सेना तैनात कर ऑपरेशन डेजर्ट शील्ड की शुरुआत की।
1991 - ईरान के पूर्व प्रधानमंत्री शापोर बख्तियार की हत्या कर दी गई।
1994 - इजराइल और जॉर्डन के बीच पहली टेलीफोन सेवा शुरू हुई।
1996 - अमेरिकी वैज्ञानिकों द्वारा 13 हज़ार वर्ष पूर्व पृथ्वी पर गिरे उल्का पिंड के अवशेषों से मंगल ग्रह पर एक कोशिका वाले जीवों के होने की संभावना का पता चला।
1998 - केन्या एवं तंजानिया की राजधानियों में स्थित अमेरिकी दूतावासों पर आतंकवादी हमले में 200 से अधिक लोगों की मृत्यु।
1999 - पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने एक बार फिर भारत से वार्ता की पेशकश की।
2000 - रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन द्वारा एक क़ानून पर हस्ताक्षर कर अपनी शक्ति का विस्तार।
2003 - बगदाद में जार्डन दूतावास के बाहर हुए कार बम विस्फोट में 12 लोगों की मृत्यु।
2005 - इजराइल के वित्तमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2008 - सार्वजनिक क्षेत्र के देना बैंक ने अपनी प्रथान ब्याज दरें 0.75% बढ़ाकर 14.25% करने की घोषणा की। सार्वजनिक क्षेत्र के कार्पोरेशन बैंक ने अपनी बेंचमार्क ब्याज दर में 0.50% बढ़ोतरी किए जाने की घोषणा की।
2012 - नाइजीरिया के ओकेन में चर्च में तीन बंदूकधारियों ने हमला कर 19 लोगों की हत्या की।
2013 - पाकिस्तान के कराची शहर में बाजार में 2013 को हुए बम विस्फोट में 11 लोगों की मौत।
2015 - पहला राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया गया।
2018: स्वीडन के मशहूर फर्नीचर ब्रांड आइकिया ने भारत में अपना पहला स्टोर शुरू किया।
जन्म
1304 - फ़्रैन्सिस्को पेटर्क - इटली के लेखक।
1702 - मुहम्मदशाह रौशन अख़्तर - मुगल वंश का 14वाँ बादशाह था।
1871 - अवनीन्द्रनाथ ठाकुर, प्रख्यात कलाकार तथा साहित्यकार।
1900 - मलिक खिज़ार हयात तिवाना - भारतीय राज्य पंजाब के राजनेता, सैन्य अधिकारी तथा ज़मींदार थे।
1904 - वासुदेव शरण अग्रवाल- भारत के प्रसिद्ध विद्वान।
1907 - सचिन्द्र लाल सिंह - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ तथा राजनेता थे।
1925 - एम. एस. स्वामीनाथन - प्रसिद्ध भारतीय कृषि वैज्ञानिक तथा 'हरित क्रांति' के अगुआ।
1955 - सुरेश वाडेकर - ख्यातिप्राप्त भारतीय गायक हैं।
1975 - चार्लीज थेरॉन - दक्षिण अफ्रीका की अभिनेत्री।
1988 - अनीसा मोहम्मद - भारतीय क्रिकेटर।
1996 - आदित्य जोशी - भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी।
निधन
1938 - इस्टानिस्ला विस्की - रूस के लेखक और थिएटर ड्रामों के निदेशक।
1941 - रबीन्द्रनाथ टैगोर, भारतीय लेखक, नोबेल पुरस्कार विजेता।
1974 - वर्जीनिया एपगर - अमेरिकी प्रसूति एनेस्थेटिस्ट थीं।
1976 - पी. सी. अदिचन - चौथी लोकसभा के सदस्य
2009 - गुलशन बावरा - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार थे।
2011 - नैंसी वेक - दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान प्रसिद्ध महिला लड़ाकों में से एक थीं।
2018 - एम. करुणानिधि - भारतीय राजनेता और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री थे।
महत्वपूर्ण अवसर
- विश्व स्तनपान दिवस (सप्ताह)।
- रवीन्द्रनाथ टैगोर स्मृति दिवस।
- राष्ट्रीय हथकरघा दिवस।
- राष्ट्रीय भाला फेंक दिवस।
- आइवरी कोस्ट स्वतंत्रता दिवस।
-------------------------
हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

