इतिहास के पन्नों में 04 सितम्बर : पहली बार सामने आई टाइटैनिक के मलबे की तस्वीर
दुनिया के सबसे चर्चित जहाजों में शामिल टाइटैनिक के डूबने के करीब 73 साल बाद 04 सितंबर 1985 को उसके मलबे की पहली तस्वीरें दुनिया के सामने आईं। टाइटैनिक इतिहास की सबसे चर्चित समुद्री त्रासदियों में से एक का प्रतीक है।
10 अप्रैल 1912 को ब्रिटेन के साउथहैंपटन बंदरगाह से टाइटैनिक अपनी पहली यात्रा पर न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुआ था। उस समय यह भाप से चलने वाला दुनिया का सबसे बड़ा यात्री जहाज था। करीब 2,200 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लेकर निकले इस जहाज को बेहद सुरक्षित माना जाता था।
14 अप्रैल की रात उत्तर अटलांटिक महासागर में टाइटैनिक एक हिमशिला से टकरा गया। टक्कर के बाद जहाज में तेजी से पानी भरने लगा और कुछ घंटों में वह समुद्र में डूब गया। इस हादसे में 1,500 से अधिक लोगों की मौत हुई।
दशकों तक टाइटैनिक के मलबे का पता नहीं चल सका। आखिरकार अमेरिकी समुद्री वैज्ञानिक रॉबर्ट बलार्ड के नेतृत्व में अभियान चलाया गया और सितंबर 1985 में समुद्र की करीब 13,000 फीट गहराई में टाइटैनिक का मलबा खोज लिया गया। जहाज दो बड़े हिस्सों में टूटा हुआ मिला।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1665 - मुगलों और छत्रपति शिवाजी महाराज के बीच राजा जयसिंह संधि पर हस्ताक्षर हुए।
1781 - स्पेन के निवासियों द्वारा लॉस एंजिल्स की स्थापना की गयी।
1888 - गांधीजी ने इंग्लैंड के लिए समुद्री यात्रा शुरू की।
1944 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सैनिकों ने बेल्जियम के एंटवर्प शहर में प्रवेश किया।
1946 - भारत में अंतरिम सरकार का गठन किया गया।
1967 - 6.5 तीव्रता वाले भूकंप की चपेट में आया महाराष्ट्र का काेयना बांध, 200 से ज्यादा लोगाें की मौत।
1969 - उत्तरी वियतनाम के राष्ट्रपति एवं राष्ट्रपिता हो ची मिन्ह का देहावसान।
1985 - 73 सालों के बाद समुद्र में डूबे जहाज टाइटेनिक की तस्वीरें सामने आई थीं। टाइटेनिक दुर्घटना में इस जहाज पर सवार 1,500 लोग मारे गए थे।
1988 - जॉर्ज ईस्टमैन को मिला था रोल फिल्म कैमरे का पेटेंट।
1998 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने आयरलैंड के डबलिन में स्वीकार किया कि मोनिका लेविंस्की के साथ सम्बन्ध क़ायम करना बड़ी ग़लती थी।
1998 - डरबन में 12वें गुट निरपेक्ष शिखर सम्मेलन सम्पन्न।
1998 - गूगल की औपचारिक शुरुआत। लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में पी.एच.डी करने के दौरान इसे विकसित किया था।
1999 - ईस्ट तिमोर में सम्पन्न हुए जनमत संग्रह में 78.5 प्रतिशत जनता ने इंडोनेशिया से स्वतंत्रता के पक्ष में अपना मत प्रकट किया।
2000 - श्रीलंका के उत्तरी जाफना के बाहरी सीमाओं पर श्रीलंका सेना तथा मुक्ति चीते के बीच हुए संघर्ष में 316 लोग मारे गये।
2001 - श्रीलंका ने मुशर्रफ़ से सैन्य मदद मांगने का फैसला किया।
2005 - लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन करते नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला गिरफ़्तार।
2006 - ऑस्ट्रेलिया के मशहूर टीवी पर्सनैलिटी और पर्यावरणविद स्टीव इरविन का एक समुद्री मछली 'स्टिंगरे' के काटने से निधन।
2007 - ईरान के पूर्व राष्ट्रपति अकबर हाशमी रफ़संजानी को ईरान की सर्वोच्च धार्मिक संस्था का प्रमुख चुना गया।
2008 - मायावती सरकार ने उत्तर प्रदेश संगठित अपराध विरोधी क़ानून (यूपीकोका) विधेयक-2007 को तत्काल प्रभाव से वापस करने का निर्णय किया।
2008 - केन्द्रीय कैबिनेट ने सात राज्यों में निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्निर्धारण के सम्बन्ध में परिसीमन आयोग की सिफारिशों में सुधार के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी।
2009 - गुजरात उच्च न्यायालय ने जसवंत सिंह की मुहम्मद अली जिन्ना पर लिखी गई किताब पर गुजरात में लगे प्रतिबंध को हटाया।
2009 - कोयला कम्पनी एस. सी. सी. एल. को मिनी रत्न कम्पनी के सम्मान स्वायत्ता दी गयी।
2012 - पैरालम्पिक खेलों में गिरीश होसंगारा नागराजेगौड़ा ने भारत को पहला पदक दिलाया।
2020 - नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के तीन सदस्यों ने भारत-चीन सीमा पर नेलांग घाटी में छह दिनों के अंतराल में ‘इनरलाइन’ क्षेत्र में तीन चोटियों का आरोहण कर एक उपलब्धि हासिल की।
जन्म
1825 - दादा भाई नौरोजी - भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ थे।
1880 - भूपेंद्रनाथ दत्त - भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रसिद्ध क्रांतिकारी, लेखक तथा समाजशास्त्री थे।
1895 - सियारामशरण गुप्त - हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे।
1904 - प्रेमेन्द्र मित्र - बंगाली कवि, लेखक तथा फ़िल्म निर्देशक थे।
1906 - नंददुलारे वाजपेयी - हिन्दी के प्रसिद्ध पत्रकार, समीक्षक, साहित्यकार, आलोचक तथा सम्पादक थे।
1909 - ब्रज कुमार नेहरू - प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के चचेरे भाई बृजलाल और रामेश्वरी नेहरू के पुत्र थे।
1924 - के. वी. रघुनाथ रेड्डी - भारतीय राजनीतिज्ञ थे।
1941 - सुशील कुमार शिंदे - भारतीय राजनीतिज्ञ।
1952 - ऋषि कपूर - भारतीय फ़िल्म अभिनेता, फ़िल्म निर्माता और निर्देशक थे।
1962 - किरण मोरे - भारतीय क्रिकेटर हैं।
1971 - लांस क्लूजनर - दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर।
1982 - गौरव गोगोई - भारतीय राज्य असम से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ हैं।
निधन
1912 - मोहनलाल विष्णु पंड्या - भारतेंदु कालीन प्रमुख साहित्यकारों में से एक थे।
1975 - बलदेव प्रसाद मिश्र - हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार, न्यायविद तथा लोकसेवक थे।
1984 - भोला पासवान शास्त्री - भारतीय राजनीतिज्ञ और बिहार के आठवें मुख्यमंत्री थे। वह तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे।
1997 - धर्मवीर भारती - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार थे।
2006 - सत्येन्द्र नारायण सिंह - भारतीय राजनेता और बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
2006 - स्टीव इरविन - ऑस्ट्रेलिया की मशहूर टीवी पर्सनैलिटी और पर्यावरणविद।
2015 - विल्फ़्रेड डिसूजा - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ, जो गोवा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
महत्वपूर्ण अवसर
- राष्ट्रीय पोषाहार दिवस (सप्ताह)।
--------------------------
हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

