home page

इतिहास के पन्नों में 03 अक्टूबर : रोहतांग में 10 हजार फीट की ऊंचाई पर बनी 'अटल सुरंग' देश को समर्पित

 | 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 अक्टूबर 2020 को हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में करीब 10,000 फीट की ऊंचाई पर निर्मित अटल सुरंग का उद्घाटन किया था। यह सुरंग मनाली को लाहौल-स्पीति घाटी से जोड़ती है और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मनाली-लेह मार्ग का अहम हिस्सा है।

करीब 9.02 किलोमीटर लंबी अटल सुरंग के निर्माण से मनाली और लेह के बीच की दूरी लगभग 46 किलोमीटर कम हुई तथा यात्रा में लगने वाला समय भी काफी घटा। इससे लाहौल-स्पीति क्षेत्र के लोगों को वर्षभर बेहतर सड़क संपर्क मिलने की उम्मीद मजबूत हुई।

सुरंग का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया था। इसका निर्माण रोहतांग दर्रे के नीचे किया गया, जिससे भारी बर्फबारी के कारण सर्दियों में लंबे समय तक कटे रहने वाले लाहौल क्षेत्र को बेहतर संपर्क उपलब्ध हुआ।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1735 - फ्रांस और छठे कैरल सम्राट ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1831- मैसूर (अब मैसुरु) पर ब्रिटेन ने कब्जा किया।

1866 - इटली और ऑस्ट्रिया के बीच वियना समझौते पर हस्ताक्षर हुए, जिसके आधार पर ऑस्ट्रिया ने वेंनसी राज्य को इटली के हवाले कर दिया।

1880 - पहले मराठी संगीत नाटक ‘संगीत शाकुन्ताल’ का पुणे में मंचन किया गया।

1915 - नेवादा के प्लेजेंट वैली में 7.8 रिक्टर पैमाने का भूकंप आया।

1932 - इराक यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्र हुआ।

1952 - ब्रिटेन ने पहला परमाणु परीक्षण किया, जिसे ‘हरिकेन’ नाम दिया गया।

1977 - पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

1978 - कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहला और दुनिया के दूसरे टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ।

1984 - भारत की सबसे लंबी दूरी की ट्रेन हिमसागर एक्सप्रेस कन्याकुमारी से जम्मू तवी के लिए रवाना की गयी।

1992 - गीत सेठी ने विश्व पेशेवर बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप जीता।

1994 - भारत ने सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए औपचारिक रूप से अपना दावा पेश किया।

1995 - चीन एवं इंग्लैंड के बीच हांगकांग के सुगम हस्तांतरण पर सहमति।

1996 - पाकिस्तान के 16 वर्षीय बल्लेबाज शाहिद अफरीदी ने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच में 37 गेंदों में शतक बनाकर विश्व कीर्तिमान रचा।

1999 - आण्विक पदार्थों के आवागमन और आण्विक दुर्घटनाओं को रोकने हेतु सं.रा. अमेरिका तथा रूस ने संयुक्त संकट केन्द्र की स्थापना की।

2002 - नोबेल शान्ति पुरस्कार के लिए प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर को संयुक्त रूप से देनी की सिफारिश की गई।

2003 - पाकिस्तान ने हल्फ-III मिसाइल का परीक्षण किया।

2004 - लश्कर-ए-तैयबा का राजनीतिक संगठन दो हिस्सों में बंटा।

2006 - संयुक्त राष्ट्र संघ के नये महासचिव दक्षिण कोरिया के बान की मून बने।

2008- टाटा मोटर्स के चेयरमैन रतन टाटा ने सिंगूर से नैनो कार परियोजना अन्यत्र ले जाने की घोषणा की।

2013 - इतालवी द्वीप लात्पेदुसा के पास एक नाव के डूब जाने से करीब 134 लोगों की मौत हो गई।

2018 - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार ‘चैम्पियंस ऑफ द अर्थ’ प्रदान किया गया।

2020 - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में 10 हजार फुट की ऊंचाई पर निर्मित ‘‘अटल सुरंग’’ का उद्घाटन किया।

2021 - उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़की। इस घटना में आठ लोगों की मौत हुई।

जन्म

1890 - लक्ष्मी नारायण साहू - उड़ीसा के समाजसेवी और सार्वजनिक कार्यकर्ता

1927 - पी. परमेश्वरन - जनसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष, दिग्गज लेखक, कवि और प्रसिद्ध संघ विचारक थे।

1928 - अमृतलाल बेगड़ - प्रसिद्ध साहित्यकार, चित्रकार और नर्मदा प्रेमी थे।

1949 - जेपी दत्ता- भारतीय फ़िल्म निर्देशक

1953 - दीपक मिश्रा - भारत के 45वें मुख्य न्यायाधीश हैं।

1959 - सुबीर गोकर्ण - भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री थे।

1967 - गजेंद्र सिंह शेखावत - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।

1999 - निषाद कुमार - ऊँची कूद के भारतीय पैरा एथलीट हैं।

निधन

1923 - कादम्बिनी गांगुली - भारत की पहली महिला स्नातक और पहली महिला फ़िजीशियन

1953 - अल्लादि कृष्णास्वामी अय्यर - प्रसिद्ध न्यायविद, अधिवक्ता और शिक्षाशास्त्री थे।

2007 - एम.एन. विजयन- भारतीय लेखक

2021 - घनश्याम नायक - भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेता थे।

महत्वपूर्ण अवसर

- वन्यजीव सप्ताह (02 से 08 अक्टूबर)

- जर्मन एकता दिवस

-----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय