home page

इतिहास के पन्नों में 03 मार्च : क्रिकेट इतिहास का यादगार दिन, मुरलीधरन का 1000वां विकेट और लाहौर हमला

 | 

क्रिकेट इतिहास में 03 मार्च का दिन विशेष महत्व रखता है। साल के तीसरे महीने का यह तीसरा दिन दो ऐसी घटनाओं का गवाह बना, जिन्होंने खेल जगत पर गहरा प्रभाव छोड़ा—एक उपलब्धि के लिए और दूसरी एक दर्दनाक हादसे के कारण।

मुथैया मुरलीधरन का ऐतिहासिक मुकाम

03 मार्च 2006 को श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने अपने करियर का 100वां टेस्ट मैच खेलते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1000 विकेट पूरे किए। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह दुनिया के पहले गेंदबाज बने।

मुरलीधरन ने अपने अनोखे एक्शन और घातक ऑफ स्पिन के दम पर बल्लेबाजों को वर्षों तक परेशान किया। टेस्ट और वनडे क्रिकेट में उनके नाम सैकड़ों विकेट दर्ज हैं। 1000 अंतरराष्ट्रीय विकेट का आंकड़ा छूना उनके असाधारण करियर का प्रतीक माना जाता है।

लाहौर हमला: जब क्रिकेट थम गया

इत्तेफाक से 03 मार्च की तारीख श्रीलंका क्रिकेट से जुड़ी एक और घटना की भी गवाह है। 03 मार्च 2009 को पाकिस्तान के लाहौर में मैच खेलने जा रही श्रीलंका क्रिकेट टीम की बस पर हथियारबंद हमलावरों ने गोलियां चला दी थीं।

टीम दोनों देशों के बीच चल रही टेस्ट श्रृंखला के दूसरे मैच के तीसरे दिन का खेल खेलने स्टेडियम की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में बस को निशाना बनाया गया। इस हमले में कई खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ घायल हुए। घटना के बाद मैच रद्द कर दिया गया और लंबे समय तक पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर विराम लग गया।

3 मार्च की ये दो घटनाएं क्रिकेट इतिहास में एक ओर जहां महान उपलब्धि की याद दिलाती हैं, वहीं दूसरी ओर खेल पर पड़े गंभीर सुरक्षा संकट की भी याद दिलाती हैं।

महत्वपूर्ण घटनाक्रम

1707 - शहजादा मुअज्जम को बहादुर शाह प्रथम के रूप में औरंगजेब के स्थान पर मुगल बादशाह बनाया गया।

1943 - महात्मा गांधी ने 21 दिन से चली रही अपनी भूख हड़ताल को समाप्त करने का फैसला किया।

1965 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1966 - बीबीसी ने अगले वर्ष से रंगीन टेलीविजन प्रसारण की अपनी योजना का ऐलान किया।

1971 - ऐसी खबर मिली कि चीन ने अपना दूसरा भू उपग्रह अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया है।

1973 - वन्यजीवों के संरक्षण के संबंध में एक अंतरराष्ट्रीय समझौते पर हस्ताक्षर।

1974 - तुर्की एयरलाइंस का जेट विमान डीसी 10 अंकारा से लंदन जाते हुए पेरिस के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त। हादसे में विमान में सवार सभी 345 लोगों की मौत।

1983 - नई दिल्ली में सातवें गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मेलन का आयोजन।

1999 - अब्दुल रहमान अरब मूल के ऐसे प्रथम व्यक्ति बने जिन्हें इजराइली सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश बनाया गया।

2000 - अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायाधिकरण द्वारा क्रोएशिया के जनरल तिहोमिर ब्लास्किय को 45 साल क़ैद की सजा।

2005 - यूक्रेन के राष्ट्रपति विक्टर यूशचेंकों की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय रक्षा परिषद ने इराक से अपने सैनिक वापस बुलाने का निर्णय लिया।

2005 - अमेरिका के रोमांच प्रेमी स्टीव फोसेट ने 67 घंटे तक लगातार बिना रूके उड़ान भरकर पृथ्वी का चक्कर पूरा किया। इस दौरान उन्होंने विमान में ईंधन भी नहीं भरा।

2006 - फिलीपींस में आपातकाल हटा।

2007 - पाकिस्तान ने हत्फ़-2 अब्दाली बेलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया।

2008 - मेघालय में नई विधानसभा के लिए चुनाव में 75 प्रतिशत मतदान हुआ। कन्या भ्रूण हत्या रोकने के केन्द्र सरकार ने धन लक्ष्मी नामक नई योजना शुरू की।

2008 - दक्षिणी अफगानिस्तान में नाटो व अफगान सुरक्षा बलों के अभियान में 22 आतंकी मारे गए।

2009 - स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने स्मार्ट यूनिट योजना को लांच किया।

2013 - संयुक्त राष्ट्र ने इस दिन को वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ डे के रूप में मनाने का ऐलान किया।

जन्म

1997 - योगेश कथुनिया - भारतीय पैरालम्पिक एथलीट हैं।

1976 - राइफलमैन संजय कुमार, परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक

1955 - जसपाल भट्टी, प्रसिद्ध हास्य अभिनेता।

1951 - हिम्मतराव बावस्कर - महाराष्ट्र के चिकित्सक हैं। उन्हें लाल बिच्छू से होने वाली मौतों के बारे में शोध के लिए जाना जाता है।

1931 - ग़ुलाम मुस्तफा खान - भारतीय शास्त्रीय संगीत गायक थे।

1926 - रवि (संगीतकार) - हिन्दी फिल्मों में प्रसिद्ध संगीतकार थे।

1902 - रामकृष्ण खत्री - भारत के प्रमुख क्रांतिकारियों में से एक थे।

1880 - अचंत लक्ष्मीपति - आयुर्वेदिक औषधियों के प्रचार-प्रसार के लिए प्रसिद्ध थे।

1839 - जमशेद जी टाटा, भारतीय उद्योगपति।

निधन

1919 - हरि नारायण आपटे - प्रसिद्ध मराठी भाषी उपन्यासकार, नाटककार तथा कवि।

1948 - बालकृष्ण शिवराम मुंजे - स्वतंत्रता सेनानी और हिंदू महासभा के अध्यक्ष थे।

1986 - मोहिंदर सिंह रंधावा - भारतीय इतिहासकार, वनस्पतिशास्त्री, सिविल सेवक, और कला व संस्कृति के प्रवर्तक थे।

2009 - यादवेन्द्र शर्मा 'चन्द्र' - राजस्थान के सर्वाधिक चर्चित व प्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार तथा नाटककार।

2002- जी.एम.सी. बालायोगी, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।

2015 - डॉ राष्ट्रबंधु, बाल साहित्य के प्रसिद्ध साहित्यकार।

2023 - सत्यब्रत मुखर्जी - पद्म भूषण से सम्मानित भारतीय राजनीतिज्ञ और लोकसेवी थे।

------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय