इतिहास के पन्नों में 03 अप्रैलः असाधारण गायिकी का सफर हुआ पूरा

भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रमुख गायिकाओं में शामिल किशोरी अमोनकर को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जितनी ख्याति मिली, शायद ही किसी दूसरे कलाकार को उतनी ख्याति मिली हो। ख़्याल, मीरा के भजन, मांड, राग भैरवी की बंदिश 'बाबुल मोरा नैहर छूटल जाए'पर उनका गायन संगीत रसिकों के दिल में लंबे अरसे तक अंकित रहेगा।
10 अप्रैल 1931 को जन्मी किशोरी अमोनकर सुप्रसिद्ध गायिका मोघूबाई कुर्दीकर की सुपुत्री थीं। मोगूबाई कुर्डीकर की पुत्री और गंडा-बंध शिष्या किशोरी अमोनकर ने एक ओर अपनी माँ से विरासत और तालीम से पायी घराने की विशुद्ध शास्त्रीय परम्परा को अक्षुण्ण रखा। उन्होंने न केवल जयपुर घराने की गायकी की बारीकियों और तकनीकों पर अधिकार प्राप्त किया,बल्कि कालांतर में अपने कौशल और कल्पना से एक नवीन शैली भी विकसित की। उनका संगीत भंडार विशाल है। वह न केवल पारंपरिक रागों, जैसे जौनपुरी, पटट् बिहाग, अहीर और भैरव प्रस्तुत करती थीं बल्कि ठुमरी, भजन और खयाल गायकी पर भी उतना ही अधिकार था। पद्म विभूषण से सम्मानित किशोरी अमोनकर का 84 साल की उम्र में 3 अप्रैल, 2017 को मुंबई में निधन हो गया।
अन्य अहम घटनाएं:
1922- जोसेफ स्टालिन को सोवियत कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति का महासचिव नियुक्त किया गया।
1933- माउंट एवरेस्ट के ऊपर से पहली बार विमान ने उड़ान भरी थी।
1942- जापान ने द्वितीय विश्वयुद्ध में अमेरिका पर आखिरी दौर की सैन्य कार्यवाई शुरू की।
1973- मैनहट्टन की साइडवॉक से पहला पब्लिक मोबाइल टेलीफोन कॉल किया गया। मोटोरोला के मार्टिन कूपर ने बेल लैब्स के जोएल एंजेल को फोन लगाया।
1999- भारत ने पहला वैश्विक दूरसंचार उपग्रह इनसैट-1 ई का प्रक्षेपण किया।
2001- संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन भारत यात्रा पर पहुँचे।
- भारत और डेनमार्क के बीच चार वर्षों बाद पुन: वार्ता।
2002- पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ की जनमत संग्रह की योजना को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिली।
2006- नेपाल में माओवादियों ने संघर्षविराम की घोषणा की।
2007- नई दिल्ली में 14वाँ सार्क सम्मेलन शुरू।
2008- प्रकाश करात को माकपा का पुन:महासचिव चुना गया।
-मेधा पाटकर को राष्ट्रीय क्रांतिवीर अवार्ड से अलंकृत किया गया।
2010- एपल ने अपना पहला आईपैड लॉन्च किया।
2016- कोलकाता के ईडन गार्डंस मैदान पर वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराकर आईसीसी टी-20 विश्वकप जीता।
जन्म
1903- कमलादेवी चट्टोपाध्याय- समाजसुधारक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी।
1914- सैम मानेकशॉ- भारतीय सेना के भूतपूर्व अध्यक्ष,जिनके नेतृत्व में भारत ने सन 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में विजय प्राप्त की थी।
1929- निर्मल वर्मा- जाने-माने हिंदी साहित्यकार।
1931- मन्नू भंडारी- मशहूर हिंदी साहित्यकार।
1949- सोम प्रकाश- भाजपा नेता।
1952- रविन्द्र नारायण रवि- बिहार के राजनीतिज्ञों में से एक हैं।
1954- डॉ.के. कृष्णास्वामी- राजनेता और फिजीशियन।
1955- हरिहरन- प्रसिद्ध भारतीय ग़ज़ल गायक तथा पार्श्वगायक हैं।
1958- जयाप्रदा- फिल्म अभिनेत्री।
निधन
1325 - निज़ामुद्दीन औलिया- चिश्ती सम्प्रदाय के चौथे संत।
1680 - छत्रपति शिवाजी महाराज- मराठा साम्राज्य के संस्थापक एवं महान योद्धा।
1989 - विष्णु सहाय - असम और नागालैंड के राज्यपाल थे।
2010 - अनंत लागू- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के छह संस्थापक सदस्यों में से एक थे।
2017 - किशोरी अमोनकर- हिंदुस्तानी शास्त्रीय परंपरा की प्रमुख गायिकाओं में से एक और जयपुर घराने की अग्रणी गायिका।
2021 - राधेश्याम खेमका - प्रसिद्ध पत्रकार और साहित्यकार थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव पाश