इतिहास के पन्नों में 01 अक्टूबर : भाषा के आधार पर हुआ आंध्र प्रदेश राज्य का गठन
इतिहास के पन्नों में दर्ज 01 अक्टूबर एक महत्वपूर्ण तारीख है, जिसने भारतीय राज्यों के पुनर्गठन के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा। 01 अक्टूबर 1953 को आंध्र राज्य का गठन हुआ, जिसे भाषाई आधार पर राज्य के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना गया।
यह गठन तेलुगु भाषी लोगों के लिए अलग राज्य की लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद हुआ। इसके साथ ही मद्रास राज्य से अलग तेलुगु भाषी क्षेत्र को नया प्रशासनिक स्वरूप मिला।
आंध्र राज्य के गठन ने आगे चलकर भारत में भाषाई आधार पर राज्यों के पुनर्गठन की प्रक्रिया को गति दी। इसके बाद राज्य पुनर्गठन आयोग की सिफारिशों के आधार पर 1956 में कई राज्यों की सीमाओं में बदलाव किया गया और आंध्र राज्य का विस्तार करते हुए आंध्र प्रदेश का गठन किया गया।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1854 - भारत में डाक टिकट का प्रचलन आरंभ हुआ। टिकट पर महारानी विक्टोरिया का सिर और भारत बना होता था।
1919 - हन्टर समिति की स्थापना ब्रिटिश सरकार द्वारा की गई।
1949 - चीन में कम्युनिस्ट पार्टी के शासन की शुरुआत हुई।
1949 - जनरल माओ-त्से-तुंग द्वारा चीन जनवादी गणराज्य (पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना) की घोषणा।
1953 - आंध्र प्रदेश अलग राज्य बना।
1958 - भारत में तौल के लिए मीट्रिक प्रणाली की शुरुआत।
1960 - नाइज़ीरिया यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्र हुआ।
1967 - भारतीय पर्यटन विकास निगम की स्थापना हुई।
1971 - ओरलैंडो के फ्लोरिडा में वाल्ट डिज्नी वर्ल्ड रिजार्ट पर्यटकों के लिए खोला गया। इसमें डिज्नी के विभिन्न चरित्रों को दिलचस्प अंदाज में पेश किया गया।
1978 - लड़कियों की शादी की उम्र को 14 से बढ़ाकर 18 और लड़कों का 18 से बढ़ाकर 21 वर्ष किया गया।
1996 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन द्वारा पश्चिम एशिया शिखर सम्मेलन का उद्घाटन।
1998 - श्रीलंका में किलिनोच्ची एवं मानकुलम शहरों पर कब्ज़े के लिए सेना एवं लिट्टे उगवादियों के बीच हुए संघर्ष में 1300 लोगों की मृत्यु।
2000 - सिडनी में 27वें ओलम्पिक खेल सम्पन्न।
2002 - एशियाड खेलों में स्नूकर प्रतिस्पर्द्धा में भारत को पहला स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ।
2003 - नदियों को जोड़ने के सम्बन्ध में बांग्लादेश की आशंकाओं को भारत ने दूर किया।
2004 - इजराइली प्रधानमंत्री एरियल शैरोन के मंत्रिमंडल ने गाजा पट्टी में बड़े पैमाने पर सैनिक कार्रवाई की योजना को मंजूरी दी।
2005 - इंडोनेशिया के बाली में हुए बम विस्फोट में 40 लोगों की मृत्यु।
2006 - इजराइल ने लेबनान से अपनी सेना की आखिरी टुकड़ी को भी वापस बुलाया।
2007 - जापान ने उत्तर कोरिया के खिलाफ प्रतिबन्धों को अगले छ: महीनों तक बढ़ाने की घोषणा की।
2008 - आतंकवादियों ने त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में बम ब्लास्ट किया।
2015 - ग्वाटेमाला के संता काटरीना पिनुला में भारी बारिश और भूस्खलन से 280 लोगों की मौत।
2017 - लॉस वेगास में 64 वर्ष के एक बंदूकधारी ने संगीत समारोह में गोलीबारी कर 58 लोगों की जान ली और फिर खुद को भी गोली मार ली।
2020 - महाराष्ट्र के अहमदनगर में स्वदेश निर्मित लेजर गाइडेड टैंक भेदी मिसाइल (एटीजीएम) का रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने सफल परीक्षण किया।
जन्म
1842 - एस. सुब्रह्मण्य अय्यर - स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद् और सामाजिक कार्यकर्ता।
1847 - एनी बेसेंट - प्रख्यात समाजसेवी, लेखिका और स्वतंत्रता सेनानी।
1894 - सुधी रंजन दास - भारत के पूर्व पांचवें मुख्य न्यायाधीश थे।
1895 - लियाक़त अली खां - पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री।
1901- प्रताप सिंह कैरों- स्वतंत्रता सेनानी एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री।
1904 - ए. के. गोपालन - केरल के प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेता और भारत के स्वतंत्रता सेनानी।
1914 - जीवन सिंह उमरानंगल - अकाली दल से संबंधित एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे।
1919 - मजरूह सुल्तानपुरी - हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध गीतकार।
1924 - जिमी कार्टर - अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति।
1927 - शिवाजी गणेशन - प्रसिद्ध तमिल अभिनेता।
1928 - सूरज भान - भारतीय राजनीतिज्ञ एवं दलित नेता।
1928 - शिवाजी गणेशन - दक्षिण भारतीय सिनेमा के युग पुरुष।
1930 - जे. एच. पटेल - जनता दल के राजनीतिज्ञ थे, जो कर्नाटक के 15वें मुख्यमंत्री रहे।
1938 - माइकल फ़रेरा - भारत के महान् बिलियर्ड्स खिलाड़ी।
1945 - रामनाथ कोविंद - भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राजनेता हैं। वे राज्य सभा के भी सदस्य रह चुके हैं।
1951 - एन. रेड्डप्पा - आंध्र प्रदेश से भारतीय राजनीतिज्ञ हैं।
1951 - जी.एम.सी. बालायोगी - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।
1952 - शारदा सिन्हा - भारतीय राज्य बिहार की लोकप्रिय गायिका हैं।
1954 - पुरुषोत्तम रूपाला - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
1961 - डॉ. सुकमा आचार्य- रोहतक जिले के रुड़की गांव के 'विश्ववारा कन्या गुरुकुल' की प्राचार्या हैं।
1964 - तापिर गाओ - अरुणाचल प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के राजनेता हैं।
1966 - त्रिलोक सिंह ठकुरेला - राजस्थान साहित्य अकादमी द्वारा पुरस्कृत।
1975 - सचिन देव बर्मन - बंगला और हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक।
1995 - गुरदीप सिंह - भारतीय भारोत्तोलक (वेटलिफ्टर)।
2001 - मनीष नरवाल - भारत के पैरा निशानेबाज हैं।
निधन
1574 - अमर दास जी - सिख गुरु।
1979 - चन्दन सिंह गढ़वाली - भारत के क्रांतिकारी।
2001 - सुरेन्द्रनाथ द्विवेदी - उड़ीसा के जानमाने राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार।
महत्वपूर्ण अवसर
- अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस।
- राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस।
- अन्तरराष्ट्रीय कॉफी दिवस।
------------------------
हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

