home page

इतिहास के पन्नों में 01 अप्रैल : आरबीआई की स्थापना से लेकर एप्पल की शुरुआत का खास दिन

 | 
इतिहास के पन्नों में 01 अप्रैल : आरबीआई की स्थापना से लेकर एप्पल की शुरुआत का खास दिन


इतिहास में 01 अप्रैल की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए जानी जाती है। इस दिन भारत में केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की स्थापना हुई, वहीं तकनीकी दुनिया में क्रांति लाने वाली एप्पल की भी शुरुआत इसी दिन हुई थी।

भारत में 01 अप्रैल 1935 को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना की गई थी, जो देश की केंद्रीय बैंकिंग प्रणाली के रूप में कार्य करता है। बाद में 01 जनवरी 1949 को इसका राष्ट्रीयकरण किया गया। आरबीआई देश की मौद्रिक नीतियों का संचालन करता है और वित्तीय प्रणाली को स्थिर बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। इसके प्रमुख क्षेत्रीय कार्यालय नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में स्थित हैं।

वहीं, 01 अप्रैल 1976 को अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्टीव जॉब्स, स्टीव वोजनियाक और रोनाल्ड वेन ने मिलकर एप्पल कंपनी की स्थापना की। शुरुआती दौर में कंपनी का नाम एप्पल कम्प्यूटर रखा गया था, जिसे बाद में 09 जनवरी 2007 को बदलकर एप्पल आईएनसी कर दिया गया।

इसी वर्ष स्टीव जॉब्स ने दुनिया के सामने पहला आईफोन पेश किया, जिसने मोबाइल तकनीक के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला दिया। आज एप्पल राजस्व के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों में से एक है और स्मार्टफोन निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी कंपनियों में गिनी जाती है। इस तरह 01 अप्रैल का दिन आर्थिक और तकनीकी दोनों ही क्षेत्रों में ऐतिहासिक महत्व रखता है, जिसने दुनिया को नई दिशा देने वाले बदलावों का मार्ग प्रशस्त किया।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1582 - फ्रांस में इस दिन को मूर्ख दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत हुई।

1793 - जापान में उनसेन ज्वालामुखी फटा, जिसकी वजह से करीब 53,000 लोगों की मौत हो गई।

1839 - कोलकाता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बीस बिस्तरों के साथ शुरू किया गया।

1889 - हिंदू का दैनिक अखबार के तौर पर प्रकाशन शुरू। 20 सितंबर 1888 से प्रकाशित इस अखबार को अब तक साप्ताहिक रूप से प्रकाशित किया जा रहा था।

1912 - भारत की राजधानी को औपचारिक रूप से कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित किया गया।

1930 - विवाह के लिए लड़कियों की न्यूनतम आयु 14 वर्ष और लड़कों की 18 वर्ष निर्धारित की गई।

1935 - भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना।

1936 - भारत के उड़ीसा राज्य की स्थापना हुई, जो कि पहले कलिंग या उत्कल के नाम से जाना जाता था।

1969 - तारापुर में देश के पहले परमाणु बिजली घर ने काम करना शुरू किया।

1973 - भारत के कार्बेट नेशनल पार्क में चीताओं को बचाने के लिए 'टाइगर बचाओं' अभियान चलाया गया।

1976 - टेलिविजन के लिए एक पृथक निगम की स्थापना की गई, जिसे दूरदर्शन नाम दिया गया।

1976 - स्टीव जॉब्स ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर ऐपल कंपनी की स्थापना की।

1979 - ईरान मुस्लिम गणराज्य घोषित।

1996 - बैंक ऑफ़ टोकियो और मित्सुबिशी बैंक के विलय से बना विश्व का सबसे बड़ा बैंक न्यू बैंक आफ़ टोकियो-मित्सुबिशी ने अपना कार्य आरम्भ किया।

1997 - मार्टिना हिंगिस टेनिस इतिहास में सबसे कम उम्र की नंबर एक महिला खिलाड़ी बनीं।

1999 - मध्य पूर्व के विशेषज्ञ, चिन्तक और आलोचक प्रो. एडवर्ड डब्ल्यू. सेड को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने न्यूयार्क में आयोजित एक समारोह में डि-लिट् की मानद उपाधि से सम्मानित किया।

2001 - यूगोस्लाविया के पूर्व राष्ट्रपति मिलोसेविच का आत्मसमर्पण।

2004 - गूगल ने जीमेल का ऐलान किया।

2004 - मुल्तान में भारत ने पाक धरती पर पहली जीत दर्ज करते हुए पाकिस्तान को एक पारी और 52 रनों से हराया।

2005 - नेपाल में आपातकाल लागू होने के बाद बंदी बनाये गये गिरिजा प्रसाद कोइराला के साथ 285 राजनीतिक बंदियों को रिहा किया गया।

2006 - रियो डी जिनेरियो में विमान दुर्घटना में 19 लोगों की मृत्यु।

2007 - नेपाल की अंतरिम सरकार में 5 माओवादी नेता शामिल।

2008 - मुम्बई की विशेष अदालत ने 47 करोड़ रुपये के शेयर घोटाले के मामले में केतन पारेख व हितेन दलाल सहित पाँच को एक-एक साल की सज़ा सुनाई।

2008 - अमेरिका में भारतीय मूल के वैज्ञानिकों ने एक नया इमेजिंग सिस्टम तैयार किया।

2008 - दक्षिण अमेरिका के पेरु में 4000 साल पुराना सोने का हार मिला।

2010 - राष्ट्रपति भवन में भारत की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल का ब्योरा दर्ज करने के साथ 15वीं जनगणना का काम शुरू हो गया। इसके तहत आबादी का बायोमीट्रिक डाटाबेस तैयार किया जाएगा।

जन्म

1891 - प्राण कृष्ण पारिजा - भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक

1911 - केदारनाथ अग्रवाल- प्रगतिशील काव्य-धारा के एक प्रमुख कवि एवं लेखक

1911 - फ़ौजा सिंह- एथलीट

1927 - जोगेश दास - असमिया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक थे।

1936 - जबीन जलील - हिन्दी सिनेमा की 1950 और 60 के दशक की प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं।

1937 - मोहम्मद हामिद अंसारी - भारत के 13वें उपराष्ट्रपति

1941 - अजित वाडेकर - भारत के प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी थे।

1952 - ओ. पी. शर्मा - भारत के प्रसिद्ध जादूगर थे।

1986 - वीरेन्द्र सिंह - भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान हैं।

1989 - केशव बलिराम हेडगेवार - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक एवं क्रांतिकारी थे।

निधन

1907 - गोवर्धनराम माधवराम त्रिपाठी - आधुनिक गुजराती साहित्य के कथाकार, कवि, चिंतक, विवेचक, चरित्र लेखक तथा इतिहासकार।

1977 - सीरिल रैडक्लिफ़, एक ब्रिटिश वकील थे जिन्होंने भारत-पाकिस्तान विभाजन की रेखा तैयार की थी।

2010 - हेनरी एडवर्ड रॉबर्ट्स, पर्सनल कम्प्यूटर (पीसी) के युग की शुरुआत करने वाले।

2015 - कैलाश वाजपेयी, हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार

महत्वपूर्ण अवसर

-ओडिशा स्थापना दिवस (उत्कल दिवस)- उड़ीसा के अलग राज्य बनने के उपलक्ष्य में।

-मूर्ख दिवस।

--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय