home page

छत्तीसगढ़ के आईएएस अधिकारी डाॅ. रवि मित्तल पीएमओ में बने उप सचिव

 | 
छत्तीसगढ़ के आईएएस अधिकारी डाॅ. रवि मित्तल पीएमओ में बने उप सचिव


रायपुर 19 मार्च (हि.स.)। छत्तीसगढ़ प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और 2016 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. रवि मित्तल को केंद्र सरकार ने प्रतिनियुक्ति पर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में उप सचिव नियुक्त किया गया है।

इस संबंध में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने आज गुरुवार काे आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। यह नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से चार वर्षों की अवधि के लिए अथवा अगले आदेश तक प्रभावशील रहेगी।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के आदेश में कहा गया है कि डॉ. रवि मित्तल का कार्यकाल चार वर्षों का होगा, जो उनके कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से लागू होगा। हालांकि, प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए कार्यकाल में परिवर्तन की संभावना भी रखी गई है। फिलहाल, उनकी यह नई जिम्मेदारी केंद्र में उनके आगे के प्रशासनिक सफर को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है।

जारी आदेश के अनुसार, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एआईसीसी) ने आईएएस रवि मित्तल (छत्तीसगढ़ कैडर–2016) को प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव के पद पर नियुक्त करने की स्वीकृति प्रदान की है।

उल्लेखनीय है कि आईएएस रवि मित्तल वर्तमान में छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग के आयुक्त के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके साथ ही वे मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव की भूमिका भी निभा रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल