home page

छत्तीसगढ़ में 31 आईपीएस अफसरों का तबादला

 | 
छत्तीसगढ़ में 31 आईपीएस अफसरों का तबादला


छत्तीसगढ़ में 31 आईपीएस अफसरों का तबादला


छत्तीसगढ़ में 31 आईपीएस अफसरों का तबादला


रायपुर , 24 अगस्त (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में 31 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों का तबादला किया गया है। डीजी पवन देव को महानिदेशक, नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं आईपीएस जीपी सिंह को महानिदेशक प्रशिक्षण और महानिदेशक राज्य पुलिस अकादमी की जिम्मेदारी मिली है।

आईपीएस एसआरपी कल्लूरी को प्रबंध संचालक, पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन की जिम्मेदारी दी गई है। आईपीएस अधिकारी प्रदीप गुप्ता को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, प्रशासन एवं चयन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आईपीएस अधिकारी विवेकानंद को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, वित्त, योजना एवं प्रबंध का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।ये पहले से नक्सल ऑपरेशन और एसटीएफ देख रहे हैं। अब इन्हें इसके साथ-साथ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (वित्त, योजना एवं प्रबंधन) की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

1997 बैच के आईपीएस दीपांशु काबरा को उनकी वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रेल और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यातायात का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अमित कुमार को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। अंकित कुमार गर्ग को राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला के संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। डॉ. आनंद छाबड़ा को तकनीकी सेवाएं, डायल-112 और दूरसंचार की जिम्मेदारी दी गई है।

ओमप्रकाश पाल को पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था और सुरक्षा) बनाया गया है। वहीं, अंकित कुमार गर्ग को राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला के संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आईपीएस अजातशत्रु बहादुर सिंह (2011 बैच) को पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में गुप्तवार्ता और विशेष शाखा के डीआईजी पद से हटा दिया गया है। उन्हें अब नगर सेना, एसडीआरएफ और अग्निशमन सेवाओं के डीआईजी और निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा