home page

मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रशिक्षु अधिकारियों से चुनावी प्रक्रिया को और मजबूत बनाने पर दिया जोर

 | 
मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रशिक्षु अधिकारियों से चुनावी प्रक्रिया को और मजबूत बनाने पर दिया जोर


नई दिल्ली, 13 मार्च (हि.स.)। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने शुक्रवार को यहां इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (आईआईआईडीईएम) में भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) और रॉयल भूटान सेवा (आरबीएस) के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित किया।

ज्ञानेश कुमार ने सार्वजनिक सेवाओं में नवाचार के महत्व और लोकतांत्रिक एवं चुनावी प्रक्रिया को और मजबूत करने पर जोर दिया।

उल्लेखनीय है कि आईआईआईडीईएम चुनाव आयोग का प्रमुख प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान है जो न केवल भारतीय अधिकारियों बल्कि मित्र देशों के चुनावी अधिकारियों को भी प्रशिक्षित करता है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी