home page

दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता में सुधार, ग्रैप 1 की पाबंदियां हटी

 | 
दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता में सुधार, ग्रैप 1 की पाबंदियां हटी


नई दिल्ली, 04 मई (हि.स.)। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता में सुधार को देखते हुए ग्रेडेड रिस्पोंस एक्शन प्लान (ग्रैप-1) की पाबंदियां हटा दी हैं। इन पाबंदियों में निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण, मैकेनिकल सड़क सफाई, खुले में कचरा, कोयला जलाने पर प्रतिबंध, डीजल जनरेटर के उपयोग पर रोक और होटल और ढाबों में तंदूर पर प्रतिबंध जैसे कड़े शामिल होते हैं।

दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार के बाद ग्रैप चरण एक के प्रतिबंध हटा दिए गए हैं। आयोग ने एक विज्ञप्ति में सोमवार को यह जानकारी दी। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने बताया कि अनुकूल मौसम की स्थिति के कारण सोमवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 88 दर्ज किया गया। इसके अलावा, भारत मौसम विभाग और आईआईटीएम के पूर्वानुमान से संकेत मिलता है कि आने वाले दिनों में एक्यूआई मध्यम श्रेणी में रहने की संभावना है। इसके कारण ग्रैप 1 की पाबंदियां हटा दी गई है।

उल्लेखनीय है कि ग्रैप 1 के तहत एक्यूआई (201-300) 'ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान' की चरण एक की पाबंदियां लागू किया जाता है, जो प्रदूषण को रोकने के लिए 27-सूत्रीय कार्य योजना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी