home page

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचे उज्बेकिस्तान के उप प्रधानमंत्री कुचकारोव

 | 
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचे उज्बेकिस्तान के उप प्रधानमंत्री कुचकारोव


नई दिल्ली, 12 सितंबर (हि.स.)। उज्बेकिस्तान के उप प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री जमशिद कुचकारोव 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शनिवार को नई दिल्ली पहुंचे। सम्मेलन में ब्रिक्स देशों के बीच आर्थिक सहयोग, वैश्विक विकास और आपसी साझेदारी से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

यहां पहुंचने पर जमशिद कुचकारोव का भारतीय अधिकारियों ने स्वागत किया। उनका स्वागत थिम्फू स्थित भारतीय दूतावास के उप मिशन प्रमुख अनिकेत गोविंद मांडवगणे ने किया।

भारत इस साल यहां राजधानी नई दिल्ली में 12-13 सितंबर को 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इस दौरान ब्रिक्स के भीतर लचीलापन, नवाचार, सहयोग और सतत विकास पर जोर दिया जा रहा है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर