home page

सुरक्षित और समावेशी दुनिया के लिए ब्रिक्स की भूमिका महत्वपूर्ण : प्रधानमंत्री

 | 
सुरक्षित और समावेशी दुनिया के लिए ब्रिक्स की भूमिका महत्वपूर्ण : प्रधानमंत्री


नई दिल्ली, 23 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों और वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों से मुलाकात पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में समूह की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी अपने संदेश में कहा कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में ब्रिक्स देशों के बीच सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद, साइबर सुरक्षा और उभरती प्रौद्योगिकियों जैसी साझा चुनौतियों से निपटने में ब्रिक्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की अध्यक्षता के दौरान व्यावहारिक सहयोग को आगे बढ़ाने, वैश्विक दक्षिण की प्राथमिकताओं को समर्थन देने तथा अधिक सुरक्षित, समावेशी और संतुलित विश्व व्यवस्था के निर्माण की दिशा में कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में सदस्य देशों के बीच संवाद और समन्वय को बढ़ाना समय की आवश्यकता है। सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर सहयोग को मजबूत बनाकर साझा चुनौतियों का प्रभावी समाधान निकाला जा सकता है।

-----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय