home page

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने बेलारूस के विदेश मंत्री नई दिल्ली पहुंचे

 | 
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने बेलारूस के विदेश मंत्री नई दिल्ली पहुंचे


नई दिल्ली, 12 सितंबर (हि.स.)। बेलारूस के विदेश मंत्री मैक्सिम रिजेनकोव 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए नई दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां पहुंचने पर भारतीय प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनके पहुंचने और स्वागत की जानकारी दी। उन्हाेंने कहा कि भारत और बेलारूस के बीच सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय और बहुपक्षीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग लगातार बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन दोनों देशों को आपसी सहयोग और साझेदारी को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर