home page

बरेली में बाईपास पर खड़े टैंकर से टकराई बोलेरो, चार की मौत व कई घायल

 | 
बरेली में बाईपास पर खड़े टैंकर से टकराई बोलेरो, चार की मौत व कई घायल


बरेली, 5 अप्रैल (हि.स.)। नगर के सीबीगंज थाना क्षेत्र के परधौली गांव के पास रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे खड़े टैंकर में पीछे से घुस गई। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो लखनऊ की ओर से आ रही थी। वाहन की रफ्तार काफी तेज थी। परधौली के पास चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो सीधे सड़क किनारे खड़े टैंकर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो में बैठे लोग अंदर ही फंस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीबीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। भीषण दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक मृतकाें की पहचान नहीं

हाे सकी।

बताया गया कि हादसे में एक युवक बोलेरो के अंदर बुरी तरह फंस गया। उसे निकालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कटर और अन्य उपकरणों की मदद से बोलेरो का हिस्सा काटकर युवक को बाहर निकाला गया।

सीबीगंज इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / देश दीपक गंगवार