home page

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भाजपा का बयान, शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधारों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

 | 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भाजपा का बयान, शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधारों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई


नई दिल्ली, 25 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने भारत की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधारों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति सहित कई ऐतिहासिक पहलों को सफलतापूर्वक लागू किया।

भाजपा अध्यक्ष ने एक्स पर साझा किए संदेश में कहा कि व्यापक जनहित को प्राथमिकता देते हुए उनका इस्तीफा सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी, जवाबदेही और निःस्वार्थ सेवा के सर्वोच्च मानकों को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पार्टी इस निर्णय में धर्मेंद्र प्रधान के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

उल्लेखनीय है कि नीट पेपर लीक को लेकर लंबे समय से चल रहे विरोध प्रदर्शनों और छात्रों के बढ़ते दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी