home page

मोदी सरकार की 12वीं वर्षगांठ पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा आयोजित करेगा कई कार्यक्रम

 | 
मोदी सरकार की 12वीं वर्षगांठ पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा आयोजित करेगा कई कार्यक्रम


नई दिल्ली, 21 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा केंद्र में मोदी सरकार के 12 साल पूरा होने पर 5 से 21 जून तक देशभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर गुरुवार को मोर्चे के पदाधिकारियों ने वर्चुअल बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता मोर्चे के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने की। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मोर्चा प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम के साथ अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय एवं प्रदेशों की टीम के पदाधिकारी मौजूद रहे।

जमाल सिद्दीकी ने मीडिया को बताया कि आगामी कार्यक्रमों के लिए राष्ट्रीय, प्रदेश एवं ज़िलास्तरीय समितियों का गठन किया गया है। समिति में एक संयोजक, एक सह संयोजक एवं तीन सदस्यों को शामिल किया गया है। महिला सशक्तीकरण को ध्यान में रखते हुए समिति में एक महिला सदस्य का चयन किया गया है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कार्यक्रमों को सामाजिक प्रभाव एवं जनभागीदारी के साथ राजनीतिक रूप से सक्रिय तरीके से आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के विज़न को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से मस्जिदों, मदरसों, स्कूलों, पार्कों, कब्रिस्तानों, सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों पर स्थानीय भाजपा नेताओं एवं आम जनता के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों से कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान प्रत्येक कार्यकर्ता एवं नागरिक को अपनी माता के नाम पर एक पौधा लगाने एवं सोशल मीडिया पर साझा करने के लिए प्रेरित करें। साइकिल, बाइक जागरूकता रैली, ईंधन बचत, प्रदूषण नियंत्रण एवं सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए साइकिल रैली आयोजित करें, जैसा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देशवासियों से आग्रह किया गया है। स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त अभियान अल्पसंख्यक क्षेत्रों, बाजारों एवं धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाएं तथा प्लास्टिक उपयोग के विरुद्ध जागरूकता पत्रक वितरित करें।

सिद्दीकी ने कहा कि मीडिया संवाद के माध्यम से

मोदी सरकार के पिछले 12 वर्षों में किए गए पर्यावरण संरक्षण के कार्यों एवं पहलों को मीडिया के माध्यम से उजागर करें। स्कूलों एवं कॉलेजों में निबंध, चित्रकला, स्लोगन एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि “मोदी सरकार के 12 वर्ष” अभियान के तहत प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना, अल्पसंख्यक समाज में संपर्क एवं संवाद बढ़ाना, बूथ स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करना, सोशल मीडिया एवं जनभागीदारी को बढ़ानालाभार्थियों को सीधे अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं से जोड़ा जाएगा।

ज़िला स्तर पर बैठकों का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना,आयुष्मान भारत, मुद्रा लोन योजना, स्किल इंडिया, छात्रवृत्ति योजनाएं के लाभार्थी संपर्क अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 21 जून को योग दिवस के अवसर सामूहिक योग अभ्यास, राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम्, मोदी जी का संदेश, वीडियो प्रसारण “स्वस्थ भारत– विकसित भारत” संकल्प, योग सत्र के बाद वृक्षारोपण अभियान चलाए जाएंगे। संयुक्त राष्ट्र में योग को मिली वैश्विक मान्यता में मोदी सरकार की भूमिका को उजागर किया जाएगा।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी