केरल विस चुनावः भाजपा की 47 उम्मीदवारों की सूची में राजीव चंद्रशेखर, मुरलीधरन के भी नाम
नई दिल्ली, 16 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को 47 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को नेमोम निर्वाचन क्षेत्र और पूर्व केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन को कझाकूट्टम से उम्मीदवार बनाया गया है।
भाजपा की विज्ञप्ति के मुताबिक केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 12 मार्च को अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह,
सहकारिता मंत्री और पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सभी सदस्य उपस्थित थे।
समिति ने आगामी आम चुनावों के लिए केरल विधानसभा के लिए 47 उम्मीदवारों के नाम तय किए।
नेमोम सीट प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर का मजबूत गढ़ माना जाता है। उल्लेखनीय है कि केरल विधानसभा की सभी 140 सीटों के लिए 9 अप्रैल को मतदान होगा। चुनाव की मतगणना 4 मई को होगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

