home page

डॉ आंबेडकर की जयंती से एक सप्ताह तक कार्यक्रम आयोजित करेगी भाजपा

 | 
डॉ आंबेडकर की जयंती से एक सप्ताह तक कार्यक्रम आयोजित करेगी भाजपा


नई दिल्ली, 13 अप्रैल (हि.स.)। भारत रत्न बाबा भीमराव आंबेडकर की जयंती के मौके पर भारतीय जनता पार्टी अगले एक सप्ताह में कई कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। इस मौके पर भाजपा मुख्यालय में मंगलवार को पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भीमराव आंबेडकर की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके साथ ही भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा नेताओं एवं अनुसूचित जाति कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर उनकी प्रतिमाएं की सफाई की और दीप जला कर दीपोत्सव मनाया। इसी कड़ी में दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय आंबेडकर सेंटर में बाबा भीमराव की प्रतिमा के सामने दीपोत्सव मनाया गया। इस मौके पर भाजपा महासचिव तरुण चुघ, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा सहित कई नेता मौजूद रहे।

भाजपा महासचिव ने कहा कि तरूण चुघ ने इस अवसर पर कहा कि आज सुबह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देशभर में हजारों प्रतिमाओं के चारों ओर स्वच्छता अभियान किया। वहां पर स्मारकों की सफाई की और आज शाम 6:00 बजे से पूरे देश में संविधान निर्माता भारत रत्न जिनकी कलम ने समानता का अधिकार दिया जिन्होंने देश के अंदर हर नागरिक को वोट का अधिकार दिया और देश की बेटियों को वोट का अधिकार दिया उनके जन्म उत्सव के पूर्व संध्या पर दीपावली जैसा वातावरण है।

चुघ ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जो शुरुआत डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी ने महिला उत्थान की 50 के दशक में शुरू की थी उसे आज सकारात्मक रूप देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बेटी पढ़ाओ और बेटी को देश के निर्णय में भागीदार बनाओ जैसी शुरुआत की है। आज मोदी जी ने देश की 50 प्रतिशत आबादी को उन्हें सौ फीसदी अधिकार देने का काम शुरू किया है और संकल्प लिया है । भाजपा नेताओं ने बताया कि 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती के दिन जहां-जहां डॉ. आंबेडकर की प्रतिमाएं स्थापित हैं, वहां स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक दलित बहुल बूथ पर पुष्पांजलि और गोष्ठी का आयोजन होगा। इसके साथ आयोजनों के तहत रैलियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बौद्धिक प्रतियोगिताएं, शोभायात्रा और समाज सेवा के कार्य आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही भीमराव आंबेडकर की जयंती जिला और मंडल स्तर के अलावा प्रदेश के सभी बूथों पर मनाया जाएगा। 14 अप्रैल को सुबह प्रभात फेरी निकाली जाएगी तथा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं और उस स्थल की सफाई का कार्यक्रम चलाया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी