home page

अमित शाह आज सेवा संकल्प अभियान की करेंगे समीक्षा

 | 
अमित शाह आज सेवा संकल्प अभियान की करेंगे समीक्षा


नई दिल्ली, 05 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज शाम पार्टी मुख्यालय में सेवा संकल्प अभियान की प्रगति एवं तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद रहेंगे।

भाजपा सूत्रों ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अमित शाह द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ की समीक्षा के लिए भाजपा कार्यालय का यह तीसरा दौरा होगा। इससे पहले भी वह अभियान से जुड़ी गतिविधियों और तैयारियों का जायजा ले चुके हैं। सोमवार की बैठक में अभियान की मौजूदा स्थिति, अब तक की प्रगति और आगे की गतिविधियों को लेकर चर्चा होने की संभावना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उनके जन्मदिन 17 सितंबर से देशभर में चलाया जा रहा ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 अक्टूबर तक चलेगा।

अभियान के माध्यम से मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा को जनता के सामने रखने के साथ-साथ सेवा, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण से जुड़े उनके कार्यों को रेखांकित करना है। अभियान को प्रभावी और व्यापक बनाने के लिए भाजपा संगठन की ओर से विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सौरव राय