home page

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली डंप से हथियार, जिंदा कारतूस एवं जिलेटिन बरामद

 | 
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली डंप से हथियार, जिंदा कारतूस एवं जिलेटिन बरामद


बीजापुर, 16 सितंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़ेआलवाड़ा के पास जंगल-पहाड़ी इलाके में पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने बुधवार को सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई हथियार एवं विस्फोटक सामग्री का डंप बरामद किया है। बीजापुर एसपी उमेश कुमार गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है।

पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर थाना फरसेगढ़, डीआरजी बीजापुर और बीडीएस की टीम ने सर्चिंग के दौरान 315 बोर का एक देशी कट्टा, 315 बोर के 49 जिंदा राउंड, 303 रायफल के 25 जिंदा राउंड और 12 बोर के 34 जिंदा कारतूस बरामद किए। इसके अलावा 303 रायफल के पार्ट्स, 8 किलोग्राम जिलेटिन, 6 वॉकी-टॉकी सेट मय चार्जर, एक मेन पेक सेट, इलेक्ट्रॉनिक एवं कॉपर वायर, डेटोनेटर वायर, बैटरी, सेल, स्विच, सॉकेट और अन्य नक्सल सामग्री मिली। बीडीएस टीम ने डिमाइनिंग कर सामग्री को कब्जे में लिया। पुलिस ने धारा 106 बीएनएसएस के तहत नक्सल डंप के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की है।

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे