home page

बिहार के मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति से की मुलाकात

 | 
बिहार के मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति से की मुलाकात


नई दिल्ली, 29 मई (हि.स.)। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार मुलाकात की। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए इसकी जानकारी दी।

वहीं, मुख्यमंत्री चौधरी ने भी एक्स पर पोस्ट कर बताया कि आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से शिष्टाचार मुलाकात हुई। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर राष्ट्रपति का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार