भूटान के प्रधानमंत्री डाशो शेरिंग तोबगे आज करेंगे असम का दौरा
| May 25, 2026, 09:24 IST
गुवाहाटी, 25 मई, (हि.स.)। भूटान के प्रधानमंत्री एचई डाशो शेरिंग तोबगे आज असम का दौरा करेंगे। इस संबंध में असम लोक भवन ने आधिकारिक सूचना जारी की है।
असम लोक भवन के अनुसार, भूटान के प्रधानमंत्री तोबगे के दौरे के मद्देनजर शाम 6 बजे लोक भवन स्थित श्रीमंत शंकरदेव हॉल में एक औपचारिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अतिथियों से कार्यक्रम में उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

