home page

नितिन नबीन ने देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना

 | 
नितिन नबीन ने देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना


नई दिल्ली, 20 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आज कमान संभालने जा रहे नितिन नबीन ने सुबह विभिन्न धर्म स्थलों में पूजा अर्चना की।

उनके साथ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह एवं मनजिंदर सिंह सिरसा, भाजपा के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रमुख संजय मयूख आदि थे। नितिन नबीन ने सबसे पहले झंडेवालान स्थित माता झंडेवाला मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद मंदिर मार्ग स्थित वाल्मीकि मंदिर, बाबा खडगसिंह मार्ग सिंह प्राचीन हनुमान मंदिर एवं गुरुद्वारा बंगला साहिब पहुंचकर पूजा की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी