home page

बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा ने बदला उम्मीदवार, दतिया से आशुतोष तिवारी को टिकट

 | 
बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा ने बदला उम्मीदवार, दतिया से आशुतोष तिवारी को टिकट


नई दिल्ली, 10 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को बिहार के बांकीपुर विधानसभा और मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी। बांकीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है।

शुक्रवार को भाजपा ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए 07 जुलाई को घोषित अभिषेक कुमार के स्थान पर नीरज कुमार सिन उम्मीदवार होंगे। इस सीट पर गुरुवार को अभिषेक कुमार ने नामांकन भी भर दिया था।

वहीं, मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार आशुतोष तिवारी पूर्व में मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। पार्टी ने उनके संगठनात्मक अनुभव और जमीनी पकड़ को देखते हुए इस महत्वपूर्ण उपचुनाव में उन पर भरोसा जताया है। जबिक इस सीट पर राज्य के पूव गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की दावेदारी मानी जा रही थी। वे पिछला चुनाव हार गए थे।

उल्लेखनीय है कि बांकीपुर और दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव 30 जुलाई को होने है। इसके लिए नामांकन भरने की आखिरी तारीख 13 जुलाई है। नतीजे 3 अगस्त हो आएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी