home page

बैसाखी पर्व पर उपराष्ट्रपति ने गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब में माथा टेका

 | 
बैसाखी पर्व पर उपराष्ट्रपति ने गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब में माथा टेका


नई दिल्ली, 14 अप्रैल (हि.स.)। बैसाखी के पावन अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने गुरुद्वारा यहां के रकाब गंज साहिब पहुंचकर माथा टेका और देशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू तथा दिल्ली के मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा भी उपस्थित रहे।

उपराष्ट्रपति ने संगत के साथ गुरुद्वारा परिसर में श्रद्धा व्यक्त की और बैसाखी के इस महत्वपूर्ण पर्व पर देश में आपसी सद्भाव, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार