home page

एवलांच की चपेट में आए सेना के 07 जवानों की मौत, दो दिन बाद मिले शव

 | 
एवलांच की चपेट में आए सेना के 07 जवानों की मौत, दो दिन बाद मिले शव
देश के अरुणाचल प्रदेश प्रान्त से एक बहुत ही दुखद घटना की जानकारी मिली है. यहां भारतीय सेना के 07 जवानों की पहाड़ी क्षेत्र में हुए हिमस्खलन (एवलांच) में फसने से मृत्यु हो गई है. यह दुखद सूचना मंगलवार को भारतीय सेना की ओर से साझा की गई है. आपको बता दें कि, एवलांच में इन जवानों के फसने की सूचना एक दिन पहले ही मिली थी. इसके बाद से ही उन जवानों को रेस्क्यू करने के लिए टीमें जुट गई, लेकिन रेस्क्यू टीमों को जवानों के शव ही मिले. एवलांच का यह हादसा अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर के ऊंचाई वाले क्षेत्र में हुआ. इस हादसे में लापता हुए जवान एक सैन्य गश्ती दल का हिस्सा थे. गश्त के दौरान ही वे एवलांच में फंस गए थे. लापता हुए इन जवानों को खोजने के लिए विमान के माध्यम से विशेषज्ञों की टीम को घटनास्थल पर भेजा गया, लेकिन विशेषज्ञों के रेस्क्यू अभियान को ख़राब मौसम ने अधिक जटिल बना दिया. बीते कुछ दिनों से इस पूरे इलाके में लगातार भारी बर्फबारी हो रही है. वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इस हादसे पर खेद व्यक्त करते हुए, ट्वीट किया है, अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि, देश के अरुणाचल प्रदेश प्रान्त के कामेंग सेक्टर में हिमस्खलन के दौरान भारतीय सेना के जवानों मृत्यु से व्यथित हूं. देश की सेवा में इन जवानों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है. इन जवानों की सेवा तथा बहादुरी को मैं सलाम करता हूं. मेरी संवेदनाएं इन जवानों के शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं.