रुझान – पश्चिम बंगाल में कमल, तमिल में विजयरथ
नई दिल्ली, 04 मई (हि.स.)। पांच राज्यों में जारी विधानसभा चुनावों की गणना के रुझान आने शुरु हो गये हैं और इसमें तस्वीर कुछ हद तक स्पष्ट होती दिखाई दे रही है। पश्चिम बंगाल में कमल खिलता दिखाई दे रहा है और वहीं तमिलनाडु में अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनती दिखाई दे रही है। केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाले गठबंधन यूडीएफ गठबंधन की 10 साल बाद सत्ता में वापसी हो सकती है। असम में भाजपा तीसरी बार बड़े बहुमत से वापसी करने जा रही है।
चुनाव आयोग की ओर से जारी 12.30 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार
पश्चिम बंगाल -- 276/293 - भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 177, अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी) 94, आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) 2, भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा - बीजीपीएम 1, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) - सीपीआई (एम) 1, ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट – (एआईएसएफ) 1 ।
तमिलनाडु 234/234 -- तमिलागा वेट्ट्री कज़गम (टीवीके) 104, अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एडीएमके) 60, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) 48, पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) 5, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) 5, भाजपा 2, देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कड़गम - डीएमडीके 2, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) - सीपीआई (एम) 1, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) 2, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) 1, विदुथलाई चिरुथिगल काची (वीसीके) 2, अम्मा मक्कल मुनेत्र कषगम 1 ।
असम 126/126 -- भाजपा 78, कांग्रेस 24, बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट 10, असम गण परिषद 9, ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट 2, यूनाइटेड पीपल्स पार्टी, लिबरल 1, रायजोर दल 2।
केरल 140/140 -- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 59, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) – सीपीआई (एम) 29, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) 23, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी - सीपीआई 9, केरल कांग्रेस (केईसी) 7, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) 3, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) 1, रिवोल्यूशनरी मार्क्सवादी पार्टी ऑफ इंडिया (आरएमपीओआई) 1, केरल कांग्रेस (जैकब) (केईसी-जे) 1, कम्युनिस्ट मार्क्सवादी पार्टी केरल राज्य समिति - 1, निर्दलीय (आईएनडी) 4।
पुड्डुचेरी 17/30 सीटें -- अखिल भारतीय एन.आर. कांग्रेस (एआईएनआरसी) 9, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) 1, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) 1, अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एडीएमके) 1, स्वतंत्र (आईएनडी) 3 ।
उपचुनाव में उमरेठ (गुजरात) से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), बागलकोट (कर्नाटक) से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, दावन्गेरे दक्षिण (कर्नाटक) से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, बारामती (महाराष्ट) से नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी, राहुरी (महाराष्ट) से भाजपा, कोरीडाँग (नागालैंड) से भाजपा, धर्मानगर (त्रिपुरा) से भाजपा आगे चल रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

