home page

असम में 14.5 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, सात तस्कर गिरफ्तार

 | 
असम में 14.5 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, सात तस्कर गिरफ्तार


असम, 18 जून, (हि.स.)। असम में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। श्रीभूमि और नगांव जिलों में चलाए गए समन्वित अभियानों में लगभग 14.5 करोड़ मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं। इस कार्रवाई के दौरान सात लोगों को गिरफ्तार किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने गुरुवार को सोशल मीडिया के माध्यम से इस अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस की टीमों ने कई स्थानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीभूमि पुलिस और नगांव पुलिस द्वारा संचालित सफल अभियानों में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थों की खेप पकड़ी गई है। उन्होंने इसे राज्य में नशे के कारोबार के खिलाफ चल रही लड़ाई का महत्वपूर्ण चरण बताया।

उन्होंने दोहराया कि मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त नेटवर्कों को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए सरकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के कारोबार के विरुद्ध राज्य सरकार की नीति सख्त, स्पष्ट और अडिग है तथा इस दिशा में अभियान और तेज किया जाएगा।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश