home page

गुवाहाटी के मठघरिया में भूस्खलन, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

 | 
गुवाहाटी के मठघरिया में भूस्खलन, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत


गुवाहाटी, 01 सितंबर (हि.स.)। गुवाहाटी के मठघरिया इलाके में मंगलवार को हुए भयावह भूस्खलन में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान नगेन राजबंशी, चुनू राजबंशी और उनकी बेटी मीना राजबंशी के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जानकारी की अनुसार, भूस्खलन के बाद मलबे में लोगों के दबे होने की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। बचावकर्मियों ने मलबा हटाने का अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद एक व्यक्ति को जीवित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद मलबे में फंसे अन्य लोगों की तलाश तेज कर दी गई।

बचाव अभियान के दौरान घटनास्थल पर पुलिसकर्मियों के साथ राहत एवं बचाव दल के सदस्य मौजूद रहे। मलबे को सावधानीपूर्वक हटाकर अंदर फंसे लोगों की तलाश की गई। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

इस हादसे के बाद पूरे मठघरिया इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से लोगों में गहरा दुख है। प्रशासन की ओर से घटनास्थल की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश