home page

असम पर यूरोपीय संघ की यात्रा संबंधी पाबंदियां हटीं, 27 देशों के पर्यटक अब कर सकेंगे असम भ्रमण

 | 
असम पर यूरोपीय संघ की यात्रा संबंधी पाबंदियां हटीं, 27 देशों के पर्यटक अब कर सकेंगे असम भ्रमण


गुवाहाटी, 20 जून, (हि.स.)। असम के लिए एक महत्वपूर्ण और उत्साहजनक खबर सामने आई है। यूरोपीय संघ (ईयू) ने राज्य के प्रति लागू यात्रा संबंधी प्रतिबंधों को वापस ले लिया है। इस निर्णय के बाद अब यूरोपियन यूनियन के सभी 27 सदस्य देशों के पर्यटक असम की यात्रा कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को साेशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक लाइव के माध्यम से राज्यवासियों को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय असम की बदली हुई छवि और बेहतर कानून-व्यवस्था की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुई स्वीकार्यता का परिणाम है।

मुख्यमंत्री के अनुसार, यूरोपीय संघ ने अब असम को एक शांतिपूर्ण और सुरक्षित राज्य के रूप में मान्यता दी है। इससे राज्य में विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ने की संभावना है, जिससे पर्यटन, व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी नया प्रोत्साहन मिलेगा।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि असम के विकास और वैश्विक पहचान को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही, राज्य के प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन स्थलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक पहचान मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश