home page

असम में गिरफ्तार जिहादी के घर पर एनआईए का छापा

 | 
असम में गिरफ्तार जिहादी के घर पर एनआईए का छापा


बरपेटा (असम), 08 मई (हि.स.)। बरपेटा जिलांतर्गत बरपेटारोड शहर के समीप निसुका में शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय जांच एंजेंसी (एनआईए) ने छापेमारी की। मिली जानकारी के अनुसार निसुका गांव निवासी सुल्तान महमूद नामक एक जिहादी के घर पर एनआईए ने छापेमारी की।

ज्ञात हो कि, बीते वर्ष 30 दिसंबर को एनआईए ने निसुका गांव निवासी जिहादी को गिरफ्तार किया था। एनआईए इस मामले में अपनी जांच जारी रखते हुए आज जिहादी के घर पर सबूतों को खंगालने के लिए छापेमारी की।

एनआईए की टीम ने सुल्तान महमूद के घर पर आज सुबह 5-8 बजे तक तलाशी अभियान चलाया। उल्लेखनीय है कि, सुल्तान महमूद वर्तमान में गुवाहाटी केंद्रीय कारागार में बंद है।-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय