home page

हेलीकॉप्टर में खराबी के कारण गोलकगंज में अमित शाह की सभा रद्द

 | 
हेलीकॉप्टर में खराबी के कारण गोलकगंज में अमित शाह की सभा रद्द


गुवाहाटी, 03 अप्रैल (हि.स.)। असम में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की गोलकगंज में प्रस्तावित चुनावी सभा शुक्रवार को हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी के कारण रद्द कर दी गई।

सूत्रों के अनुसार, अमित शाह दो दिवसीय असम दौरे पर हैं और शुक्रवार को उनके दौरे का दूसरा दिन है। आज दोपहर उन्हें गोलकगंज में एक जनसभा को संबोधित करना था, लेकिन हेलीकॉप्टर में खराबी के चलते कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा। हालांकि, सभा रद्द होने के बावजूद अमित शाह फोन के माध्यम से जनता को संबोधित किया।

उल्लेखनीय है कि, उनके दौरे के पहले दिन सभी निर्धारित कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हुए थे। शुक्रवार को भी उनके कई चुनावी कार्यक्रम प्रस्तावित थे, जिनमें गोलकगंज की सभा शामिल थी।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश