असम में चुनाव प्रचार के लिए आएंगे आनंद मिश्रा
गुवाहाटी, 03 अप्रैल (हि.स.)। असम-मेघालय कैडर के पूर्व आईपीएस तथा बिहार विधानसभा सदस्य आनंद मिश्रा आगामी दिनों में असम विधानसभा चुनाव काे लेकर विभिन्न जिलों में चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, आनंद मिश्रा 5 अप्रैल को तिनसुकिया में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी पुलक गोहाईं के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे। इस दौरान वे जनसभाओं को संबोधित करेंगे और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे।
इसके बाद 6 अप्रैल को वे लखीमपुर में भाजपा उम्मीदवार मानव डेका के पक्ष में प्रचार अभियान चलाएंगे और स्थानीय मतदाताओं से संपर्क साधेंगे।
अपने दौरे के अंतिम दिन 7 अप्रैल को आनंद मिश्रा नगांव में आयोजित एक चुनावी सभा में हिस्सा लेंगे, जहां वे पार्टी के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने का प्रयास करेंगे।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

