home page

असम : सदन में वित्त मंत्री ने पेश किया 419.26 करोड़ के घाटे वाला बजट

 | 
असम : सदन में वित्त मंत्री ने पेश किया 419.26 करोड़ के घाटे वाला बजट


गुवाहाटी, 10 जुलाई (हि.स.)। असम विधानसभा के बजट सत्र के पांच दिन सदन में वित्त मंत्री जयंत मल्लबरुवा ने 2026-27 के लिए 419.26 करोड़ रुपये के घाटे वाला बजट पेश किया। बजट का प्रारूप पढ़ते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि 2026-27 के बजट के प्रारूप में कुल 1,51,843.23 करोड़ रुपये की प्राप्ति दिखाई गई है। इसमें से 1,18,562.23 करोड़ रुपये राजस्व मद में और बाकी 33,281 करोड़ रुपये पूंजी मद में हैं।

उन्होंने साथ ही कहा, सार्वजनिक पूंजी में 134466.22 करोड़ और आकस्मिक पूंजी के तहत 2000 करोड़ जोड़ने के बाद कुल आय की राशि 288309.45 करोड़ होगा। इसके विपरीत, 2026-27 वर्ष में राज्य का एकीकृत निधिबद्ध कुल व्यय की मात्रा 156714.88 करोड़ होने का अनुमान है।

इस साल राजस्व मद में व्यय लगभग 1,18,562.23 करोड़ और पूंजी मद में खर्च लगभग 38,152.65 करोड़ है। राजस्व मद में हुए खर्च 1,26,369.57 करोड़ और आकस्मिक पूंजी के तहत 2,000 करोड़ जोड़ने के बाद साल का कुल अनुमानित खर्च 2,85,084.45 करोड़ रुपये होगा।

वित्त मंत्री ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में हुए लेनदेन के कारण अनुमानित 3225 करोड़ का राजस्व रहेगा। इसके साथ ही वर्ष के शुरुआत का घाटा 3644.26 करोड़ जोड़ने पर 2026-27 के अंत तक बजट घाटे की राशि 419.26 करोड़ होगी। 2026-27 वित्तीय वर्ष के बजट में राज्य के कुल सकल घरेलू उत्पाद का 3 प्रतिशत वित्तीय घाटा लक्ष्य के रूप में निर्धारित किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय