अरुणाचल में एक दिन में 4 घंटों के अंदर भूकंप से पांच बार हिली धरती
इटानगर, 06 अगस्त (हि.स.)। अरुणाचल प्रदेश में गुरुवार सुबह लगभग 3.40 बजे से 7.17 के बीच भूकंप से पांच बार धरती हिली। सबसे अधिक तीव्रता का भूकंप 5.1 तीव्रता का भूकंप उपर सियांग जिले में सुबह 5.45 बजे महसूस किया गया। फिलहाल, कहीं से किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है।
भारतीय भूकंप विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार पहला भूकंप सुबह 03.40 बजे उपर सियांग में 2.8 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र जमीन में 5 मीटर नीचे था। भूकंप का एपीक सेंटर 28.940 उत्तरी अक्षांश तथा 94.743 पूर्वी देशांत्तर पर स्थित था।
दूसरा भूकंप सुबह 03.55 बजे उपर सियांग में 3.2 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र जमीन में 7 मीटर नीचे था। भूकंप का एपीक सेंटर 28.926 उत्तरी अक्षांश तथा 94.806 पूर्वी देशांत्तर पर स्थित था।
तीसरा भूकंप सुबह 04.34 बजे उपर सियांग में 2.8 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र जमीन में 13 मीटर नीचे था। भूकंप का एपीक सेंटर 28.863 उत्तरी अक्षांश तथा 94.890 पूर्वी देशांत्तर पर स्थित था।
चौथा भूकंप सुबह 05.45 बजे उपर सियांग में 5.1 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र जमीन में 11 मीटर नीचे था। भूकंप का एपीक सेंटर 29.124 उत्तरी अक्षांश तथा 94.856 पूर्वी देशांत्तर पर स्थित था।
पांचवां भूकंप सुबह 07.17 बजे उपर सियांग में 3.5 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र जमीन में 5 मीटर नीचे था। भूकंप का एपीक सेंटर 28.987 उत्तरी अक्षांश तथा 94.774 पूर्वी देशांत्तर पर स्थित था।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

