home page

अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर तरुण चुग ने दी श्रद्धांजलि

 | 

नई दिल्ली, 24 अगस्त (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय प्रभारी तरुण चुग ने पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री एवं प्रख्यात अधिवक्ता अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

चुग ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि देश के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, कुशल रणनीतिकार, प्रखर वक्ता, प्रख्यात अधिवक्ता एवं पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। देश के प्रति जेटली की प्रतिबद्धता, उनके आदर्श और विचार सदैव प्रेरणा देते रहेंगे तथा उनकी अविस्मरणीय यादें हमेशा लोगों के साथ रहेंगी।

जेटली भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में शामिल रहे। वे केंद्रीय वित्त मंत्री समेत कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके थे। वे एक प्रभावशाली नेता, विद्वान और कानूनी क्षेत्र की बड़ी हस्ती थे। उनका निधन 24 अगस्त 2019 को हुआ था।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / सौरव राय