home page

आंध्र प्रदेश में विस्फोट पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुख

 | 

नई दिल्ली, 28 फ़रवरी (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में एक फैक्टरी में हुए भीषण विस्फोट में अनेक लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। साथ ही प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजन को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है।

राष्ट्रपति ने एक्स पोस्ट पर अपने संदेश में कहा कि काकीनाडा जिले में एक फैक्टरी में हुए विस्फोट के कारण अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करते हुए दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि काकीनाडा जिले की एक फैक्टरी में हुए विस्फोट में लोगों की जान जाने से वे दुखी हैं और जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना प्रकट करते हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजन को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार