home page

आज असम के ढेकियाजुली, टिहू और नलबाड़ी में अमित शाह करेंगे चुनाव प्रचार

 | 
आज असम के ढेकियाजुली, टिहू और नलबाड़ी में अमित शाह करेंगे चुनाव प्रचार


गुवाहाटी, 29 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज असम के ढेकियाजुली, टिहू और नलबाड़ी में चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा के चुनाव प्रचार को गति देने के लिए शाह दो दिवसीय दौरे पर शनिवार शाम गुवाहाटी पहुंचे थे।

उन्होंने शनिवार को गुवाहाटी में भव्य रोड शो किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली। इस रोड शो ने चुनावी माहौल को और अधिक गति दे दिया। शाह आज टिहू में चुनाव प्रचार करेंगे, जहां वे जनसभा को संबोधित करने के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं से भी संवाद करेंगे।

आज वे असम सरकार के मंत्री तथा भाजपा प्रत्याशी जयंतमल्ल बरुवा, चंद्रमोहन पटवारी तथा अशोक सिंघल के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। गृहमंत्री के कार्यक्रमों की व्यापक पैमाने पर तैयारी की गई है। गृहमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर राज्य में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश