home page

समरदुंग सुरंग हादसे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री तमांग से की बात, हरसंभव सहायता का दिया आश्वासन

 | 
समरदुंग सुरंग हादसे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री तमांग से की बात, हरसंभव सहायता का दिया आश्वासन


गंगटोक, 21 जुलाई (हि.स.)। सिक्किम के नाम्ची जिले के झोलुंगे अंतर्गत समरदुंग में निर्माणाधीन एनएचपीसी तीस्ता चरण-6 जलविद्युत परियोजना की सुरंग में हुए दुखद हादसे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से टेलीफोन पर बातचीत कर स्थिति तथा जारी बचाव अभियान की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री तमांग ने आज सोशल मीडिया पोस्ट पर बताया कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री को राज्य सरकार द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) तथा अन्य संबंधित एजेंसियों के समन्वय से चलाए जा रहे बचाव अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री ने हादसे पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए भारत सरकार की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने इस कठिन समय में सिक्किम के लोगों के प्रति केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की संवेदनशीलता, चिंता और निरंतर सहयोग के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया।

दक्षिण सिक्किम के समरदुंग स्थित एनएचपीसी के एक सुरंग में कथित गैस रिसाव और सुरंग में मलवा गिरने के बाद अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है। घटना स्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Bishal Gurung