home page

अमित शाह ने साकेत में मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल का किया उद्घाटन

 | 
अमित शाह ने साकेत में मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल का किया उद्घाटन


अमित शाह ने साकेत में मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल का किया उद्घाटन


नई दिल्ली, 03 सितंबर (हि.स.)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को साकेत में मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। उन्होंने इस दौरान यहां पौधारोपण भी किया। इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह, विधायक सतीश उपाध्याय, गजेंद्र यादव और मैक्स अस्पताल के चेयरमैन और एमडी अभय सोय मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए हा कि यह नई स्वास्थ्य सुविधा दिल्ली के चिकित्सा ढांचे को और सुदृढ़ करेगी तथा नागरिकों तक उन्नत और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाएगी।

सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज मेरे लोकसभा क्षेत्र में मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल का उद्घाटन करके दिल्लीवालों को विश्वस्तरीय और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सुविधा उपलब्ध कराई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव