home page

आंध्र प्रदेश में साेशल मीडिया पर आतंकी विचार वाली सामग्री प्रसारित करने में तीन संदिग्ध गिरफ्तार

 | 
आंध्र प्रदेश में साेशल मीडिया पर आतंकी विचार वाली सामग्री प्रसारित करने में तीन संदिग्ध गिरफ्तार


हैदराबाद, 24 मार्च (हि.स.)। आंध्र प्रदेश पुलिस ने सोशल मीडिया पर कथित रूप से उग्रवादी विचारधारा का समर्थन करने और आतंकी नेटवर्क से जुड़े हाेने की आशंका में विजयवाड़ा से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनाें से पूछताछ कर रही है।

एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को इनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि खुफिया अधिकारियों ने एक संयुक्त अभियान में सोमवार को विजयवाड़ा के टू टाउन इलाके से रहमतुल्ला शरीफ (23), मिर्जा सोहैल बेग (23) और मोहम्मद दानिश (27) काे गिरफ्तार किया गया है। इन लाेगाें पर एक धर्मविशेष की आतंकी विचार वाली सामग्री को सोशल मीडिया पर प्रचारित-प्रसारित करने का आराेप है। उन्हाेंने बताया कि तीनाें संदिग्ध आरोपिताें के संपर्क और उनकी गतिविधियों की जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ईरान-इजराइल युद्ध को देखते हुए पुलिस और खुफिया एजेंसियां आजकल साेशल प्लेटफार्माें और अन्य ऑनलाइन गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रख रही हैं। इसी दौरान ये लोग भी पुलिस के रडार पर आए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह समूह देशभर

में सक्रिय लगभग 10 सदस्यों के नेटवर्क का हिस्सा हैं, जो कथित रूप से युवाओं को प्रभावित कर उन्हें आतंकी गतिविधियों की ओर मोड़ने का

प्रयास कर रहा था।

पुलिस आरोपिताें के आतंकवादी संगठनों से संभावित संबंधों और उनकी ऑनलाइन गतिविधियों की प्रकृति का पता लगाने के लिए जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dev Kumar Pukhraj